Thursday, September, 17,2026

तीन साल का इंतजार खत्म, किसानों को मिलेगा 156 करोड़ का भुगतान

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को राहत देते हुए अटल भूजल योजना के तहत तीन वर्ष से लंबित देनदारियों के भुगतान का निर्णय लिया है। राज्य के किसानों को करीब 156 करोड़ रुपए की लंबित सब्सिडी राशि का भुगतान किया जाएगा। इसमें कृषि विभाग की 90.91 करोड़ और उद्यानिकी विभाग की 66.16 करोड़ रुपए की राशि शामिल है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की अटल भूजल योजना का राजस्थान के 17 जिलों में 1 अप्रैल 2020 से क्रियान्वयन किया जा रहा था। योजना के तहत किसानों को फार्म पौंड, सिंचाई पाइपलाइन, डिग्गी, कृषि यंत्र, फसल बदलाव मिनीकिट, फव्वारा, मिनी स्प्रिंकलर
और ड्रिप के लिए अनुदान दिया गया था।

15 अक्टूबर 2025 के बाद योजना का क्रियान्वयन नहीं होने से किसानों की सब्सिडी राशि लंबित रह गई थी। लंबित राशि के भुगतान के लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार से कई बार पत्राचार किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष और मुख्य सचिव ने जल शक्ति मंत्रालय से भुगतान के संबंध में प्रयास किए। केंद्र से योजना का क्रियान्वयन बंद होने के कारण लंबित अनुदान का भुगतान करने में असमर्थता जताए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने SDMF से किसानों की लंबित देनदारियों का भुगतान करने का निर्णय लिया।

कृषि विभाग को 90 करोड़ रुपए आवंटित

कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि वित्त विभाग ने SDMF से लंबित देनदारियों के भुगतान की स्वीकृति दे दी है। कृषि विभाग की करीब 90 करोड रुपए की राशि के लिए संबंधित जिला परिषदों और जिला कृषि अधिकारियों को बजट आवंटित कर दिया गया है। पात्र किसानों का सत्यापन कर तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उद्यानिकी विभाग की 66.16 करोड़ रुपए की लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।

किसानों को समय पर हक दिलाना प्राथमिकताः डॉ. किरोड़ी लाल मीणा

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबित भुगतान किए जा रहे हैं। किसानों को उनका हक समय पर मिले, यह विभाग की प्राथमिकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery