Thursday, September, 17,2026

सपनों के घर से निवेश तक... सब एक छत के नीचे

जयपुर: शहरवासियों के लिए घर, जमीन और प्रॉपर्टी में निवेश से जुड़ा बड़ा अवसर सामने आया है। 'सच बेधड़क' की ओर से भव्य प्रीमियम प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन 19 और 20 सितंबर को सेंटर लोन एंटरटेनमेंट पैराडाइज (ईपी) में किया जाएगा। एक्सपो को लेकर जयपुर शहर सहित जिलेभर में जगह-जगह आकर्षक होर्डिंग लगाए गए हैं। जेएलएन रोड सहित प्रमुख मार्गों पर लगे इन होर्डिंग्स ने शहरवासियों का ध्यान खींचा है। आयोजन को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इलेक्ट्रिक मीडिया की ओर से पहली बार आयोजित हो रहे इस प्रीमियम प्रॉपर्टी एक्सपो में शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी खरीदने, घर बनाने अथवा सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विकल्प उपलब्ध होंगे। एक्सपो में सभी जाने-माने बिल्डर्स शामिल होंगे। इससे लोगों को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स, लोकेशन, सुविधाओं और निवेश विकल्पों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी। दो दिवसीय यह भव्य आयोजन 19 और 20 सितंबर को सुबह 11 से रात 8 बजे तक चलेगा। एक्सपो में आने वाले लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। इसके साथ ही आगंतुकों के लिए वैलेट पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

लकी ड्रॉ का भी होगा आयोजन

एक्सपो में लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें एलईडी, फोन सहित अन्य लकी ड्रॉ होंगे। इसमें आगंतुकों के लिए प्रॉपर्टी संबंधी जानकारी और विकल्पों के साथ अतिरिक्त आकर्षण भी रहेगा। शहर में लगाए गए होर्डिंग्स में 'निवेश करें, घर खरीदें एक ही छत के नीचे' जैसे संदेशों के जरिए लोगों को एक्सपो में आमंत्रित किया जा रहा है।

लोगों में बढ़ा एक्सपो के प्रति उत्साह

शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग्स के बाद एक्सपो को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ी है। कई शहरवासियों ने इसे घर और निवेश से जुड़े विकल्पों को एक साथ देखने का उपयोगी अवसर बताया है। खासकर ऐसे लोग जो लंबे समय से घर, जमीन अथवा निवेश के लिए प्रॉपर्टी तलाश रहे हैं, वे इस आयोजन में पहुंचने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

साइट विजिट की सुविधा रहेगी उपलब्ध

एक्सपो की खासियत यह भी होगी कि इच्छुक लोगों के लिए साइट विजिट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यानी लोग एक्सपो में प्रोजेक्ट की जानकारी लेने के साथ संबंधित प्रॉपर्टी को मौके पर जाकर देखने का अवसर भी पा सकेंगे। इससे खरीदारी से पहले लोकेशन और प्रोजेक्ट को प्रत्यक्ष रूप से समझने में मदद मिलेगी। ये किसी भी एक्सपो में पहली बार हो रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery