Monday, September, 14,2026

तकनीक-खनिजों को दबाव का हथियार न बनाएं: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों को रणनीतिक दबाव के साधन के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रवृत्तियां साझा प्रगति और समृद्धि की राह में बाधा डाल सकती हैं। भारत की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में मोदी ने बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ब्रिक्स देशों से सहयोग, लचीलापन और समावेशी विकास के जरिए मजबूत होकर उभरने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि 'ग्लोबल साउथ' का ब्रिक्स पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि इस मंच पर विकासशील देशों की आवाज सुनी जाती है और उनके लिए समाधान थोपे नहीं जाते, बल्कि उन्हें साझेदार बनाकर समाधान तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के भीतर विकसित समाधान केवल सदस्य देशों तक सीमित न रहें, बल्कि 'ग्लोबल साउथ' की जरूरतों के अनुरूप सुलभ और उपयोगी बनाए जाएं। भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स का एजेंडा लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के चार स्तंभों पर केंद्रित रहा।

ब्रिक्स का साझा सुरक्षा कवचः मोदी ने महामारी, जलवायु

आपदाओं और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि परस्पर जुड़ी दुनिया में कोई संकट किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। इसी क्रम में ब्रिक्स एकीकृत प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और आपदा प्रबंधन से जुड़े आंकड़ों के एकीकरण पर सहमति बनी है। ब्रिक्स लॉजिस्टिक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने की उम्मीद है। नवाचार के क्षेत्र में ब्रिक्स इनक्यूबेटर नेटवर्क और प्रस्तावित ब्रिक्स स्टार्टअप इनोवेशन फंड के जरिए स्टार्टअप सहयोग को बढ़ावा देने की बात कही गई।

जिनपिंग का पांच-सूत्रीय एजेंडा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को ब्रिक्स देशों से 'ग्लोबल साउथ' के साथ अपने संबंधों का लाभ उठाकर आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने और एक बड़ा एकीकृत बाजार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापार, निवेश, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी सहयोग को गति देने के लिए पांच-सूत्रीय पहल भी प्रस्तावित की। समापन सत्र में जिनपिंग ने कहा कि 'ग्लोबल साउथ' को बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून के शासन की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने संप्रभु समानता, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियम सभी देशों पर समान रूप से लागू होने चाहिए और 'दोहरे मापदंडों' को समाप्त किया जाना चाहिए। जिनपिंग की पांच-सूत्रीय पहल में समावेशी AI ढांचा, व्यापार एवं निवेश को सुगम बनाना, डिजिटल उद्योग सहयोग, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और विज्ञान-प्रौद्योगिकी सहयोग शामिल हैं। चीन ब्रिक्स AI ओपन-सोर्स कम्युनिटी, विशेष आर्थिक क्षेत्र साझेदारी और डिजिटल इकोसिस्टम क्लाउड प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव लेकर आया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery