Monday, September, 14,2026

गांव-गरीब तक पहुंचेगा 'सेवा संकल्प': मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भाजपा राजस्थान में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित किए हैं। वे अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी भावना के साथ प्रदेशभर में एक महीने तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि अभियान का मूल मंत्र 'जनसेवा ही प्रभु सेवा' रहेगा। सरकार का प्रयास होगा कि केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और पीड़ित व्यक्ति प्रधानमंत्री के दिल में हैं और उनके जीवन में बदलाव लाना मोदी का प्रमुख उद्देश्य रहा है।

राष्ट्रसेवा और सुशासन की मिसाल: राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मोदी का जीवन राष्ट्रभक्ति और सेवाभाव से ओतप्रोत रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने गुजरात मॉडल को पहचान दिलाई और प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई। स्वच्छता अभियान और कोरोना काल में वैक्सीन उपलब्ध कराने जैसे प्रयासों का उल्लेख करते हुए राठौड़ ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री का जन्मदिन एक माह तक चलने वाले सेवा अभियान के रूप में मनाया जाएगा।

हर ब्लॉक में लगेंगे सेवा शिविर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि 'सेवा सेतु' के तहत प्रदेश के हर ब्लॉक में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को आवेदन और लाभ लेने में सहायता दी जाएगी। 'सेवा ज्योति यात्रा' के जरिए विकसित भारत का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप से जोड़ने के लिए भी कार्यक्रम होंगे। अभियान का समापन 'सुशासन सेवा संवाद' के साथ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान से विशेष लगाव रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने राजस्थान के हित में काम किया और बिना मांग के नर्मदा का पानी राजस्थान तक पहुंचाने का काम किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery