Monday, September, 14,2026

कांग्रेस में मेयर को लेकर मंथन, 'हाइब्रिड' चेहरे पर दांव की तैयारी !

जयपुर: नगर निगम चुनाव-2026 के नतीजों से पहले ही जयपुर में मेयर की कुर्सी को लेकर कांग्रेस के भीतर रणनीतिक मंथन शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, यदि कांग्रेस का बोर्ड बनता है तो पार्टी इस बार पारंपरिक पार्षद के बजाय 'हाइब्रिड मेयर' के चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में है। इसके लिए
ऐसे नामों पर विचार चल रहा है, जिनका राजनीतिक अनुभव, शहर में पहचान और पार्टी के भीतर स्वीकार्य चेहरा होने का समीकरण मजबूत हो।

प्रतापसिंह मजबूत दावेदार

पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का नाम प्रमुखता से चर्चा में बताया जा रहा है। वे जयपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और शहर की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। ऐसे में मेयर पद के लिए उनका अनुभव और राजनीतिक कद पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।

सुनील शर्मा पर भी निगाहें

जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा भी संभावित चेहरों में शामिल बताए जा रहे हैं। उनके हवामहल विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव की तैयारी करने की चर्चा है, लेकिन यदि कांग्रेस का बोर्ड बनता है तो पार्टी उन्हें जयपुर मेयर के चेहरे के तौर पर भी आगे कर सकती है।

पुष्पेंद्र भारद्वाज और अर्चना शर्मा भी रेस में

सांगानेर से लगातार दो विधानसभा चुनाव हार चुके पुष्पेंद्र भारद्वाज का नाम भी रणनीतिक विकल्प के तौर पर सामने आ रहा है। युवा चेहरा होने के साथ वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के करीबी माने जाते हैं। वहीं, मालवीय नगर से तीन बार विधानसभा चुनाव हार चुकीं अर्चना शर्मा के नाम पर भी पार्टी में चर्चा है। महिला और ब्राह्मण चेहरे का समीकरण उनके पक्ष में माना जा रहा है।

'प्लान बी' भी तैयार

हालांकि कांग्रेस की रणनीति अभी अंतिम रूप में नहीं है। सूत्रों के मुताबिक 'प्लान ए' हाइब्रिड मेयर का है, लेकिन यदि पार्षदों के बीच इसका विरोध बढ़ता है तो पार्टी 'प्लान बी' के तहत निगम के भीतर से ही किसी अनुभवी चेहरे को मौका दे सकती है। ऐसे में मेयर का फैसला चुनाव परिणाम के साथ-साथ कांग्रेस पार्षदों के समर्थन और पार्टी नेतृत्व के अंतिम समीकरण पर निर्भर करेगा। वहीं कांग्रेस का बोर्ड बनने पर विनय प्रताप भोपर, धर्मसिंह सिंघानिया, राजीव चौधरी, विनीत कूलवाल और सुनीता मेठी जैसे नाम संभावित चेहरों के तौर पर चर्चा में हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery