Monday, September, 14,2026

भाजपा सरकारी तंत्र का कर रही दुरुपयोगः जूली

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निकाय चुनाव के दौरान भाजपा सरकार पर पुलिस और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह की तानाशाही और दमनकारी राजनीति की जा रही है, वह राजस्थान की लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। जूली ने आरोप लगाया कि अलवर में महिला प्रत्याशी को डराने-धमकाने और उठाने के लिए पुलिस भेजी गई, जबकि करौली में प्रत्याशी के घर पुलिस भेजकर परिजनों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री के इशारे पर कांग्रेस कैंप में वन विभाग की टीम के साथ तीन थानों की पुलिस भेजने का मामला भी सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष ने गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी जयपुर से दिनदहाड़े सीए का अपहरण हो जाता है, प्रदेश से हजारों बच्चे और महिलाएं गायब हैं और मुख्यमंत्री को जान से मारने तथा सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अपराधी खुले घूम रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस अपराधियों के बजाय सत्ताधारी दल के लिए पार्षदों को पकड़ने में व्यस्त नजर आ रही है। जूली ने चेतावनी दी कि राजस्थान की जनता तानाशाही और पुलिसिया अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने अपना जनादेश दे दिया है और जोड़-तोड़ के लिए सरकारी तंत्र के इस्तेमाल का कांग्रेस पुरजोर तरीके से विरोध करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery