Monday, September, 14,2026

4 कत्ल के बाद खाटू पहुंचे राहुल को धरदबोचा

जयपुर: जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों के मर्डर के बाद फरार हुआ राहुल झा हत्या वाले दिन 11 सितंबर को ही बस से खाटूश्यामजी पहुंच गया था। यहां उसने एक होटल संचालक को अंगूठी देकर रुपए उधार मांगे, लेकिन संचालक ने इनकार कर दिया। इसके बाद राहुल रींगम रेलवे स्टेशन पहुंचा और रातभर वहीं गुजारी। अगले दिन वह कभी रेलवे स्टेशन तो कभी बस स्टैंड के आसपास घूमता रहा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रविवार को उसे रींगस से पकड़ लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल अक्सर खाटूश्यामजी मंदिर जाता था। हत्या से करीब पांच-छह दिन पहले भी वह खाटूश्यामजी जाकर आया था। हत्या के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और परिचितों से राहुल के बारे में जानकारी जुटाई तो उसके अक्सर खाटू जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम खाटूश्यामजी पहुंची और वहां सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में राहुल एक होटल के पास नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसके मूवमेंट के आधार पर रींगस रेलवे स्टेशन की फुटेज खंगाली। दिनभर की फुटेज में राहुल स्टेशन और बीकानेर बस स्टैंड के आसपास घूमता दिखाई दिया।

वेस्ट जिले और कमिश्नरेट की सीएसटी टीमें रींगस में राहुल की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान सीएसटी टीम को वह एक होटल के बाहर नजर आया। हुलिए के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की तो उसकी पहचान राहुल झा के रूप में हुई। इसके बाद उसे जयपुर लाकर पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की। गौरतलब है कि 11 सितंबर को गोविंद वाटिका में रहने वाले राहुल के मकान के अलग-अलग तीन कमरों में पत्नी गीता, बेटियां नंदिनी, राधिका व गौरी के शव लहूलुहान हालत में पड़े मिले। तीनों को 10 किलो वजनी (सीमेंट ब्रिक्स) से वार कर हत्या की गई थी। मौके से राहुल फरार था और उसके खून से सने कपड़े भी वहीं मिले थे।

बड़ी बेटी को लेकर नाराज था राहुल

पूछताछ में राहुल ने बड़ी बेटी को लेकर नाराजगी की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, बड़ी बेटी अक्सर परिचितों के साथ बाहर घूमने जाती थी। हाल ही में वह किसी परिचित युवक के साथ कांवड़ लेकर भी आई थी। राहुल ने उसे अनजान लोगों के संपर्क से दूर रहने के लिए कई बार समझाया था। राहुल को अंदेशा था कि यदि उसने बड़ी बेटी की हत्या कर दी और उसे जेल हो गई तो पीछे पत्नी और दोनों बेटियों की देखभाल कौन करेगा। इसी सोच के चलते उसने चारों की एक साथ हत्या करने की योजना बनाई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery