Monday, September, 14,2026

75 पर्यटकों संग स्वर्णनगरी पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स

जैसलमेर: विश्व प्रसिद्ध शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स पर्यटन सीजन के पहले फेरे में रविवार को 75 देशी-विदेशी पर्यटकों को लेकर जैसलमेर पहुंची। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक, फूलमालाओं और रेड कारपेट से स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों के बीच लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इनमें 64 भारतीय और 11 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। पर्यटक सोनार दुर्ग, गड़ीसर सरोवर, हवेलियों और स्वर्णिम धोरों का भ्रमण करेंगे। पर्यटन सीजन से पहले शाही ट्रेन के छह कमरों का नवीनीकरण किया गया है। इनमें विशेष डिजाइन की मार्बल फ्लोरिंग, इनले वर्क, पीतल, जर्मन सिल्वर और मेटल क्राफ्ट की सजावट की गई है। आधुनिक सुविधाओं के साथ भारतीय व राजस्थानी शिल्प को भी प्रमुखता दी है। ट्रेन के पहुंचने से होटल, रिसोर्ट, टैक्सी, गाइड और हस्तशिल्प कारोबार से जुड़े लोगों में उत्साह है। पर्यटकों के आगमन से पर्यटन कारोबार और रोजगार को गति मिलने की उम्मीद है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery