Monday, September, 14,2026

प्रदेश के नए हेड ऑफ फॉरेस्ट की तलाश शुरू

जयपुर: प्रदेश के वन विभाग में अब नए हेड ऑफ फॉरेस्ट की तलाश शुरू हो गई है। मौजूदा हेड ऑफ फॉरेस्ट अरिजीत बनर्जी अगले महीने सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने उनके उत्तराधिकारी के चयन की कवायद तेज कर दी है। नए हेड ऑफ फॉरेस्ट के चयन के लिए इसी माह में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में वन विभाग के एसीएस और कार्मिक विभाग की सचिव भी मौजूद रहेंगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दूसरे राज्य से पीसीसीएफ रैंक के अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर विचार करेगी और वरिष्ठता, पात्रता सहित अन्य पहलुओं के आधार पर पैनल तैयार किया जाएगा। इसके बाद नए हेड ऑफ फरिस्ट के नाम पर सरकार के स्तर पर अंतिम फैसला होगा। वन विभाग में हेड ऑफ फॉरेस्ट का पद सर्वोच्च पद माना जाता है, इसलिए इस नियुक्ति को लेकर विभागीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वरिष्ठता में पीके उपाध्याय आगे

नए हेड ऑफ फॉरेस्ट की दौड़ में फिलहाल पीसीसीएफ स्तर के अधिकारियों में पीके उपाध्याय, शिखा मेहरा और अनुराग भारद्वाज के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। वरिष्ठता के लिहाज से पीके उपाध्याय इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। ऐसे में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उनके नाम पर खास तौर पर विचार होने की संभावना है। हालांकि हेड ऑफ फॉरेस्ट की नियुक्ति केवल वरिष्ठता के आधार पर तय होना जरूरी नहीं है। स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा के बाद सरकार सभी पहलुओं को देखते हुए अंतिम निर्णय करेगी।

दूसरे राज्य के पीसीसीएफ की भी रहेगी भूमिका

नए हेड ऑफ फॉरेस्ट के चयन की प्रक्रिया में स्क्रीनिंग कमेटी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी में राजस्थान के अधिकारियों के साथ दूसरे राज्य से पीसीसीएफ रैंक के अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा। इससे चयन प्रक्रिया में बाहरी विशेषज्ञता और निष्पक्ष मूल्यांकन का पहलू भी जुड़ जाएगा।

रहेगी सरकार के फैसले पर नजर

अरिजीत बनर्जी के सेवानिवृत्त होने के बाद वन विभाग को नया प्रशासनिक मुखिया मिलेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक और उसके बाद सरकार के फैसले पर वन विभाग के अधिकारियों की निगाहें रहेंगी। हेड ऑफ फॉरेस्ट का पद वन विभाग के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि विभाग की नीतिगत दिशा, वन संरक्षण, प्रशासनिक प्रबंधन और महत्वपूर्ण फैसलों में इस पद की केंद्रीय भूमिका रहती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery