Monday, September, 14,2026

पहले स्वयं बदलें, फिर लाएं समाज में बदलाव: भागवत

जोधपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने रविवार को न्यू पावर हाउस रोड स्थित लघु उद्योग भारती भवन परिसर में आयोजित प्रांत स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की बैठक में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने आदर्श कार्यकर्ता निर्माण, जीवन मूल्यों, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर विचार रखे। डॉ. भागवत ने कहा कि परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है। व्यक्ति अपने आचरण, व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाता है, तभी समाज में उसके विचारों की स्वीकार्यता बढ़ती है। स्वयंसेवक समाज को दिशा देने का कार्य करता है, इसलिए उसके जीवन में कथनी और करनी का सामंजस्य जरूरी है। उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में समाज के बीच पंच परिवर्तन को लेकर जागृति का कार्य किया जा रहा है। स्वयंसेवकों को इन परिवर्तनों को पहले अपने जीवन में उतारना चाहिए। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को व्यवहार का हिस्सा बनाने पर उन्होंने जोर दिया। इस अवसर पर राजस्थान क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, प्रांत संघचालक डॉ. हरदयाल वर्मा, प्रांत प्रचारक विजयानंद सहित प्रांत स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery