Monday, September, 14,2026

स्कूल की जमीन पर शव दफनाने का आरोप

अलवर: जिले के कठूमर क्षेत्र के दारोदा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर करीब दस दिन पहले शव दफनाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर सीबीईओ ने स्कूल प्रशासन से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी। प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट में बताया कि स्कूल की जमीन पर पहले से बने कब्रिस्तान के पास ही करीब दस दिन पहले मुर्दा दफन किया गया। मौके पर दो छोटे पत्थर भी गड़े हुए हैं। इस स्कूल के नाम कलेक्टर की ओर से वर्ष 1999 में 7 बीघा 15 बिस्वा जमीन आवंटित की गई थी। इसी जमीन पर स्कूल प्रशासन की ओर से दो कमरों का निर्माण कराया गया। स्कूल की जमीन के संबंध में ग्राम पंचायत की ओर से एनओसी भी दी गई थी। उल्लेखनीय हैं कि
माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर की ओर से सरकारी स्कूलों की जमीन पर अतिक्रमण होने की स्थिति में उसे हटाने के आदेश जारी किए हुए हैं। निदेशालय स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को इसकी समीक्षा करने का भी प्रावधान है। ग्रामीणों के अनुसार तीन साल पहले बने दो कमरों में अभी तक कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। ग्रामीणों ने स्कूल जमीन सुरक्षित रखने की मांग की है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery