Monday, September, 14,2026

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौत

अलवर: जिले के अरावली विहार थाना क्षेत्र के मोतीनगर में शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और कार नाले की 5 फीट ऊंची दीवार से टकराई, जिससे दीवार टूट गई। एक युवक उछलकर नाले में गिर गया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों जितेन्द्र राजपूत उर्फ छोटू (21), युवराज सैनी (22) और हिमांशु शर्मा (21) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक कार को कुछ दूर ले जाकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार और बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक जितेन्द्र राजपूत उर्फ छोटू पुत्र बजरंग सिंह, चोर डूंगरी, युवराज सैनी पुत्र नेमीचंद सैनी, तहसीलदार कॉलोनी, चोर डूंगरी और हिमांशु शर्मा पुत्र धर्मेंद्र शर्मा, अयप्पा मंदिर के सामने, काला कुआं निवासी थे। तीनों बचपन के दोस्त थे और शनिवार रात एक रिश्तेदार से मिलने बाइक से जा रहे थे। जितेन्द्र तीन भाइयों में दसरे नंबर का था। जितेन्द्र और युवराज होटल में काम करते थे।

घटना के बाद रविवार सुबह 8 बजे से परिजन और स्थानीय लोग जिला हॉस्पिटल के बाहर बिजली घर चौराहे पर धरने पर बैठ गए। वे आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की। उन्होंने हादसे को दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने पड़ोस के कुछ युवकों पर आरोप लगाते हुए त्वरित कार्रवाई, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की। उनका आरोप है कि कार में 3-4 लोग सवार थे। 9 घंटे बाद तीनों मृतकों के परिजनों और पुलिस प्रशासन में सहमति बनी। पुलिस ने 72 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। इसके बाद तीनों मृतकों के परिजन शवों का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए।

तीनों की अलग पहचानः

जितेन्द्र राजपूत उर्फ छोटू (21) चोर डूंगरी निवासी था। युवराज सैनी (22), ताइक्वांडो खिलाड़ी और होटल कर्मचारी था। हिमांशु शर्मा (21), काला-कुआं निवासी और कथावाचक था। तीनों बचपन के दोस्त थे।

एफआईआर कराई दर्ज

मृतक हिमांशु के पिता महेंद्र कुमार शर्मा की ओर से FIR में हत्या की आशंका और पूर्व रंजिश का उल्लेख है। पुलिस ने उसी आधार पर प्रकरण दर्ज किया है। कार सचिन मीणा के नाम पर पंजीकृत बताई गई है।

चाचा बोले... कुचलने के बाद सिर पर पत्थर से वार किए

मृतक युवराज के चाचा दिनेश सैनी ने बताया कि युवराज, जितेंद्र और हिमांशु शनिवार रात पुराना भूरासिद्ध मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे। काली मोरी के पास पहले उनको कार से कुचला गया। फिर उसके बाद सिर पर पत्थर से वार किए गए। मौके पर क्षत-विक्षत शव दूर-दूर मिले। एक शव नाले के अंदर पड़ा मिला। जिस कार ने टक्कर मारी, उसमें चोर डूंगरी निवासी सचिन मीणा पुत्र बल्लू, सागर, पलटा और आकाश थे। सचिन पर पहले भी मुकदमे दर्ज है। वह कुछ महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी बताए गए व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज होने की बात भी शिकायत में कही गई है। चार पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery