Monday, September, 14,2026

राजस्थान SI भर्ती-2021 का री-एग्जाम 20 सितंबर को

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 की पुनः परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 11 जिलों में दो पारियों में होगी। इस भर्ती के तहत 859 पदों के लिए अभ्यर्थी परीक्षा E में शामिल होंगे। इस बार परीक्षा में OMR शीट को लेकर भी अहम बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए 5वां विकल्प भरना अनिवार्य होगा। यानी यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना है, तब भी अभ्यर्थी को पांचवें विकल्प का गोला भरना होगा। किसी प्रश्न के सभी विकल्पों में से कोई उत्तर नहीं चुनने की स्थिति में पांचवें विकल्प का इस्तेमाल करना होगा। RPSC ने SI री-एग्जाम के लिए 13 सितंबर को सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसमें अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है, जिससे वे परीक्षा के लिए अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी स्लिप देख सकते हैं। आयोग के अनुसार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 सितंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। सिटी स्लिप को परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं माना जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। SI री-एग्जाम जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा समेत 11 जिलों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery