Monday, September, 14,2026

गणपति बप्पा के आगमन पर आज बजेंगे 'जीत के ढोल-नगाड़े'

जयपुर: जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों के चुनाव नतीजे सोमवार को आएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की गिनती सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में होगी। यहां 15 कक्षों में 150 टेबल लगाई गई हैं। बाकी निकायों में 18 कक्षों में 120 टेबलों पर मतगणना होगी। मतगणना आरओ टेबल पर पोस्टल बैलेट से शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम के मत गिने जाएंगे। निगम के वार्ड विधानसभा क्षेत्र और वार्ड क्रमांक के आधार पर अलग- अलग कक्षों में रखे गए हैं। विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, बगरू, मालवीय नगर समेत 10 क्षेत्रों के लिए अलग कक्ष निर्धारित हैं।

मोबाइल सुरक्षा घेरा सख्त पर रोक,

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने भवानी निकेतन केंद्र का निरीक्षण कर पेयजल, चिकित्सा, भोजन और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिना अधिकृत प्रवेश-पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन ले जाना भी प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी प्रशांत किरण के अनुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

वार्ड 62 में 76.32% पुनर्मतदान

वार्ड 62 की भाग संख्या 23 में रविवार को हुए पुनर्मतदान में 587 में से 448 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत 76.32% रहा। 11 सितंबर की घटना के बाद पूर्व मतदान शून्य घोषित कर आयोग के निर्देश पर यहां पुनर्मतदान कराया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery