Monday, September, 14,2026

50 हजार की रिश्वत लेते सांभरलेक थानाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर: जयपुर एसीबी की टीम ने रविवार को सांभरलेक थाने के थानाधिकारी राममिलन मीणा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण कार्य को बिना रुकावट जारी रखने देने की एवज में थानाधिकारी ने रिश्वत मांगी थी। रकम नहीं देने पर निर्माण स्थल पर लगे वाहनों और कर्मचारियों को थाने ले जाकर परेशान किया जा रहा था।

एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि जयपुर नगर-प्रथम इकाई को इस संबंध में लिखित शिकायत मिली थी। परिवादी के पिता के नाम की फर्म को पीडब्ल्यूडी से सड़क निर्माण का काम मिला था। सांभर क्षेत्र में हाल ही में शुरू हुआ यह निर्माण कार्य अगले साल फरवरी तक चलना है। शिकायत के सत्यापन में थानाधिकारी की ओर से हर माह 10 हजार रुपए के हिसाब से कुल 50 हजार रुपए मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने थानाधिकारी कक्ष में ट्रेप कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। कार्रवाई के बाद थाना परिसर स्थित उसके सरकारी क्वार्टर की तलाशी ली गई, जहां 50 हजार रुपए मिले। एसीबी रकम के स्त्रोत और रिश्वत की राशि से इसके संबंध की जांच कर रही है। एसीबी टीम ने आरोपी के जगतपुरा स्थित मकान पर भी तलाशी ली। यहां दो बैंक लॉकर होने की जानकारी मिली है। दोनों लॉकर सोमवार को खुलवाकर उनकी तलाशी ली जाएगी। लॉकर में क्या मिला, इसका खुलासा तलाशी के बाद होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery