Monday, September, 14,2026

जनादेश आज... शहरों की सत्ता का होगा फैसला

जयपुर: राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव का जनादेश सोमवार को सामने आएगा। जयपुर नगर निगम समेत 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाओं के 10,167 वाडों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। करीब 10 बजे शुरुआती रुझान आने लगेंगे। 39,889 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम खुलने के साथ तय होगी। 77 वाडों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल इस बार बढ़ी वोटिंग के रुख को लेकर है। दो चरणों में 72.95 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले आम चुनाव के 70.31 फीसदी से 2.64 प्रतिशत अधिक है। क्या यह बढ़ी वोटिंग भाजपा के पुराने ट्रेंड को मजबूत करेगी, कांग्रेस को फायदा देगी या बागी-निर्दलीय प्रत्याशियों का गणित बदलेगी ?

भाजपा के पक्ष में रहा है पुराना ट्रेंड

पिछले चार नगर निगम चुनावों में मतदान बढ़ने के साथ भाजपा की मेयर पद पर पकड़ मजबूत हुई। इन चुनावों में भाजपा के 23 और कांग्रेस के 14 मेयर बने, जबकि दो जगह निर्दलीय प्रत्याशी दलों के समर्थन से मेयर बने। हालांकि इस बार भाजपा और कांग्रेस के बागी कई वाड़ों में मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

मेयर का फैसला 21 को

सोमवार को पार्षदों का जनादेश आएगा। इसके बाद 21 सितंबर को महापौर /सभापति अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपमहापौर/उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। यदि किसी निकाय में स्पष्ट बहुमत नहीं आया तो निर्दलीय और बागी पार्षद सत्ता की चाबी बन सकते हैं।

'जीतते ही होटल, हारते ही घर'

309 नगर निकायों में बोर्ड बचाने और बनाने की सियासत शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस ने संभावित विजेताओं की होटल-रिसोर्ट में बाड़ेबंदी कर दी है। बाड़ेबंदी के चलते प्रत्याशी मतगणना स्थल नहीं पहुंच सकेंगे। जीत-हार की जानकारी उन्हें होटल-रिसोर्ट में ही मिलेगी। नतीजे आने के बाद जीतने वाले प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी से प्रमाण पत्र लेने जाएंगे और सर्टिफिकेट हाथ में आते ही वापस उसी बाड़े में पहुंच जाएंगे। वहीं हारने वालों को वहीं से घर भेजने की तैयारी है। दोनों दलों का मकसद साफ है-21 सितंबर के मेयर-सभापति चुनाव तक न कोई टूटे, ना कोई पाला बदले।

बहुमत आया तो भी पहरा

बहुमत मिलने की स्थिति में भी भाजपा-कांग्रेस अपने पार्षदों को एकजुट रखने में कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। जिन निकायों में बहुमत का आंकड़ा नहीं बनेगा, वहां बागी और निर्दलीय पार्षद सत्ता की चाबी बनेंगे। ऐसे संभावित किंगमेकरों पर दोनों दलों की नजर है और जरूरत पड़ने पर उन्हें भी अपने खेमे में रखने की रणनीति तैयार है।

भाजपा का 'ऑपरेशन बोर्ड'

जयपुर नगर निगम के भाजपा प्रत्याशियों का कैंप भंवर सिंह पैलेस और पलाड़ा रिसोर्ट में लगाया गया है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा और प्रदेश मंत्री श्रवण बगड़ी समेत वरिष्ठ नेता इसकी निगरानी कर रहे हैं। अन्य जिलों के प्रत्याशियों के कैंप भी जयपुर के अलग-अलग रिसोर्ट में लगाए गए हैं।

कांग्रेस कैंप में नाराजगीः जयपुर कांग्रेस ने करीब 150 प्रत्याशियों को बस्सी स्थित एसथिरिया रिसोर्ट में रखा था। यहां कमरों और भोजन की व्यवस्था को लेकर कुछ प्रत्याशियों में नाराजगी सामने आई। मालवीय नगर, सांगानेर, बगरू और सिविल लाइंस के कुछ प्रत्याशी देर रात घर लौट गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery