Thursday, September, 24,2026

चिंतन शिविर शुरू, 'विकसित भारत 2047' रोडमैप पर मंथन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिपरिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू हुआ। सेवा तीर्थ में आयोजित शिविर में 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप, सरकार के अब तक के काम की समीक्षा, प्रशासनिक सुधार और आम लोगों के लिए जीवन को आसान बनाने जैसे मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक 24 सितंबर तक चलेगी। सरकार सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिविर के पहले दिन हर मंत्री ने अपने मंत्रालय के कामकाज प्रेजेंटेशन का दिया। दूसरे दिन इन प्रस्तुतियों और मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। चिंतन शिविर में विकसित भारत 2047 के दीर्घकालिक रोडमैप को आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। सरकार ने इस दिशा में 2021 से काम शुरू किया था। इसके तहत सचिवों के 10 अलग-अलग समूह बनाए गए थे, जिन्हें विभिन्न क्षेत्रों के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। इन समूहों के सुझावों और योजनाओं पर संबंधित पक्षों के साथ चर्चा भी हो चुकी है। अब इन योजनाओं को मंत्रालयों और विभागों के कामकाज से जोड़कर एक व्यापक रोडमैप तैयार करने पर मंथन किया जा रहा है। लक्ष्य अलग-अलग स्तर पर चल रहे प्रयासों को एक साझा दिशा देना है।

मंत्रिपरिषद के सामने आठ प्रेजेंटेशन हो चुके

'विकसित 'भारत 2047' की तैयारियों के तहत अब तक मंत्रिपरिषद के सामने आठ प्रेजेंटेशन और चर्चाएं हो चुकी हैं। यह चिंतन शिविर इसी प्रक्रिया का अगला चरण है। इसमें सचिवों के समूह, मंत्रालयों-विभागों, कैबिनेट सचिवालय और नीति आयोग के काम को एक साथ जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

G20 समिट में शामिल हो सकते हैं PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। सम्मेलन 14-15 दिसंबर को ट्रंप नेशनल डोरल में आयोजित होगा, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। इधर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी के उस दौरान कनाडा दौरे की पुष्टि की है, हालांकि तारीख तय नहीं हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery