Thursday, September, 24,2026

पिंडवाड़ा में युवक को मारी गोली, टोलकर्मी की चाकू घोंपकर हत्या

जयपुर: राज्य के हनुमानगढ़, सिरोही, पाली, नागौर में अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी। हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में टोलकर्मी की चाकू से हत्या कर दी गई, जबकि सिरोही के पिंडवाड़ा में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल है।

पाली में दो साल का किराया मांगने पर किरायेदार ने मकान मालिक पर चार गोलियां चला दी। वहीं नागौर के डोडियाना में जमीन विवाद के दौरान कैंपर की टक्कर से घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चारों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश या घटनाक्रम की पड़ताल तेज कर दी है।

आपसी विवाद में सिर में मारी गोली

सिरोही। पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कांटल गांव में मंगलवार रात वीर बाबाजी मंदिर के पास आपसी विवाद में फायरिंग हो गई। फायरिंग में टंडी बेरी निवासी भगाराम गरासिया (32) के सिर में गोली लगने मौत हो गई, जबकि कालूराम गरासिया (30) गंभीर घायल हो गया। उसे सिरोही जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, सीओ राहुल कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पिंडवाड़ा थानाधिकारी चैलसिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात है।

हनुमानगढ़ः टोलकर्मी को चाकू से गोदा

गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 3 बजे हरियाणा नंबर की बाइक से आए तीन युवकों ने टोलकर्मी 21 वर्षीय कारूलाल पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें झालावाड़ निवासी कारूलाल की मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए टोलकर्मी धर्मवीर पर भी हमला हुआ, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया और वारदात में प्रयुक्त बताई जा रही बाइक जब्त कर ली। पुलिस संदिग्ध युवकों से पूछताछ और हमलावरों की तलाश कर रही है।

जमीनी विवाद में घायल महिला की मौत

नागौर। रियांबड़ी के डोडियाना गांव में जमीन विवाद में घायल प्रकाश देवी बावरी 52 पत्नी महावीर निवासी डोडियाना की उपचार के दौरान मौत हो गई। पति महावीर पुत्र सुखदेव ने 23 सितंबर को पादूकलां थाने में शिकायत दी। आरोप है कि खेत में ज्वार की फसल काटने पहुंचे पप्पूराम पुत्र छगनाराम, हेमराज पुत्र छगनाराम, छगनाराम सहित अन्य से विवाद हुआ। विरोध पर मारपीट के बाद पप्पूराम ने कैंपर से टक्कर मारी, जिससे प्रकाश देवी गंभीर घायल हुई। थांवला से अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां मौत हुई। थानाधिकारी देवीलाल ने जांच शुरू होने की जानकारी दी।

किराया मांगा तो चार गोलियां चलाई

पाली। सोजत रोड के सुभाष मार्ग में किराया मांगने पर किराएदार अमित ने मकान मालिक पूरण मारू (40) पर रिवॉल्वर से चार फायर किए। दो साल से किराया नहीं देने पर मंगलवार को पूरण बात करने गए थे। आरोप है कि अमित ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग शुरू कर दी। बचने के लिए पूरण दुकान में घुस गए, लेकिन अमित ने पीछा कर गोली चलाई। तीन गोलियां पेट और एक कमर में लगी। घायल पूरण का जोधपुर एम्स में उपचार चल रहा है। सोजत रोड थाना प्रभारी कमला लोहार ने बताया कि हरीश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery