Thursday, September, 24,2026

महंगी फीस का असर: एमबीबीएस की 2496 सीटें खाली

कोटा: राजस्थान मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने नीट यूजी 2026 के तीसरे राउंड की सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। राज्य में 85 प्रतिशत स्टेट कोटा के तहत काउंसलिंग हो रही है। इसमें सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 3021 तथा डेंटल कॉलेजों में 467 सीटें खाली हैं। अर्थात सरकारी मेडिकल कॉलेज में 527 और निजी मेडिकल कॉलेजों में 2496 एमबीबीएस सीटें रिक्त हैं। इनमें 2061 जनरल और 435 मैनेजमेंट कोटा की सीटें शामिल हैं। इन कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस 85 लाख से 1.50 करोड़ रुपए तक है। कॅरिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 527 सीटें खाली हैं। इनमें 155 गवर्नमेंट, 55 गवर्नमेंट मैनेजमेंट और 317 एनआरआई कोटे की सीटें हैं। एनआरआई सीटों को संबंधित कॉलेजों में जनरल और मैनेजमेंट सीटों में तब्दील किया जाएगा। वही, बीडीएस में सरकारी डेंटल कॉलेजों की 19 सीटें खाली हैं। जबकि निजी डेंटल कॉलेजों में 377 जनरल और 71 मैनेजमेंट कोटा सीटें रिक्त हैं। तीसरे राउंड में उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चॉइस फिलिंग करनी होगी। सीट आवंटन के बाद संबंधित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्टिंग करनी होगी। नए या अपग्रेडेड आवंटन वाली सीट जॉइन नहीं करने पर सिक्योरिटी डिपाजिट जब्त हो सकती है और अगले राउंड में शामिल होने पर रोक रहेगी। आवंटित सीट पर प्रवेश लेने के बाद निर्धारित अंतिम तिथि तक सीट छोड़ने या इस्तीफा देने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को एक वर्ष की ट्यूशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

तीसरे राउंड की अहम तारीखें

  • 24 सितंबर से 7 अक्टूबर : चॉइस फिलिंग।
  • 7 अक्टूबर रात 11:45 बजे : चॉइस ऑटो लॉक।
  • 9 अक्टूबर : इंडिकेटिव सीट अलॉटमेंट ।
  • 10 अक्टूबर : प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट ।
  • 11 से 15 अक्टूबर : एसएमएस
  • मेडिकल कॉलेज, जयपुर के एकेडमिक ब्लॉक में मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रिपोर्टिंग।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery