Thursday, September, 24,2026

भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर बरसे गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली से लेकर राजस्थान के निकाय चुनाव में सरकार, पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। गहलोत ने कहा कि अब चुनाव आयोग के ही दो आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार को एक्सपोज कर दिया है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। गहलोत ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से निष्पक्ष चुनाव को लेकर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायपालिका, ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स पर दबाव है और चुनाव आयोग भाजपा के विभाग की तरह काम कर रहा है। गहलोत ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता निजी तौर पर उन्हें संदेश भेजकर संगठन की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता जताते हैं। गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव में राजस्थान की पूरी पुलिस को झोंक दिया गया और हरियाणा-उत्तर प्रदेश की पुलिस का भी इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को डराने-धमकाने, हॉर्स ट्रेडिंग, पैसे बांटना, पार्षदों को उठाना, उनके परिवारों को धमकाना और पुराने केस खोलना सहित कोई हथकंडा नहीं छोड़ा। गहलोत ने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर कहा कि राजस्थान में पहली बार निकाय चुनाव में इस तरह की गुंडागर्दी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने गुंडागर्दी की और IAS-IPS अधिकारियों ने अपने कैडर को कलंकित किया है।

अरुण चतुर्वेदी का पलटवार

राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत की दिल्ली में उनकी अपनी पार्टी ने सुनना बंद कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस सरकार में सत्ता का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। चतुर्वेदी ने कहा कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस बार-बार चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाती है। निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेता नजर नहीं आए और राजस्थान की जनता ने भाजपा को वोट दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery