Thursday, September, 24,2026

RAS से IAS प्रमोशन के लिए 15 नाम तय

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल पर राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए UPSC की चयन समिति की बैठक बुधवार को दिल्ली के बजाय जयपुर सचिवालय में हुई। UPSC सदस्य सुमन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव निधि पांडे और संदीप नामदेव भी शामिल हुए। राजस्थान की ओर से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, कार्मिक विभाग की सचिव अर्चना सिंह और नामित सदस्य के रूप में अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार बैठक में मौजूद रहे। बैठक में 18 रिक्त पदों पर पदोन्नति के जरिए IAS में चयन के प्रस्ताव पर विचार किया गया। सूत्रों के अनुसार 15 RAS अधिकारियों के नाम चयन के लिए तय किए गए हैं, जबकि पूर्व के तीन मामलों से जुड़े सीलबंद लिफाफे नहीं खोले गए। चयन सूची में 1998 बैच के 12 और 1999 बैच के 3 RAS अधिकारी शामिल हैं। 1998 बैच में मेघना चौधरी, ओमप्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदनलाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उम्मेद सिंह और महावीर खराड़ी के नाम शामिल हैं। वहीं, 1999 बैच से डॉ. भागचंद बधाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल के नाम चयन सूची में शामिल होने की जानकारी है।

तीन पुराने सीलबंद लिफाफे नहीं खुले

\बैठक में पुराने मामलों से जुड़े अरुण प्रकाश शर्मा, रामस्वरूप और गोपाल राम बिरदा के सीलबंद लिफाफे भी चर्चा में थे। सूत्रों के अनुसार इन तीनों लिफाफों को इस बैठक में नहीं खोला गया और वे पूर्ववत सीलबंद रहे। इन मामलों में लिफाफे खोलकर नाम को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाए या नहीं, इसका निर्णय UPSC स्तर पर छोड़ा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery