Wednesday, October, 07,2026

पंजाब सीएम मान के कैंप ऑफिस में सीबीआई रेड

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में मंगलवार शाम केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छापा मारा। CBI की टीमें चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में कुल 8 ठिकानों पर जांच कर रही हैं। जांच के दौरान टीमों ने कुछ लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री कार्यालय में ट्रांसफर-पोस्टिंग और सरकारी ठेकों में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। मामले में मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुम्मन को मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस की ओर से उनके खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई। मामला हाई कोर्ट पहुंचने के बाद 5 अक्टूबर को अदालत ने OSD के खिलाफ FIR दर्ज करने और CBI जांच के आदेश दिए। इसके बाद CBI ने राजबीर घुम्मन समेत छह नामजद आरोपियों और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इधर, पंजाब सरकार ने मामले की अर्जेंट सुनवाई के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन तत्काल सुनवाई की मांग खारिज कर दी गई।

मुख्यमंत्री मान बोले... चुनाव से पहले एजेंसियों का दुरुपयोग

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने CBI कार्रवाई को राजनीतिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और अब ED व CBI का इस्तेमाल पंजाब सरकार तथा उन्हें बदनाम करने के लिए किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery