Wednesday, November, 25,2026

सीआई, एएसआई और कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

उदयपुर: ऋषभदेव थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन से रिश्वत मांगने और एसीबी के रिकॉर्डर छीनने के मामले में सीआई समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने सीआई हेमंत अहारी, एसआई रमेशचंद्र, रणजीत हड़ात और कांस्टेबल कैलाश मीणा को निलंबित कर मामले की जांच ऋषभदेव डीएसपी अर्जुन सिंह को सौंपी है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को अवैध रूप से थाने लाकर पीटा और छोड़ने के बदले 2 लाख रुपए रिश्वत मांगी। बाद में सौदा 80 हजार रुपए में तय हुआ। एसीबी की जांच में मामला उजागर होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की।

रिश्वत के लिए थाने में पीटा

जालोर के रानीवाड़ा निवासी देवीसिंह ने 22 नवंबर को एसीबी स्पेशल यूनिट में शिकायत दी थी। इसमें बताया कि परिचित आशीष सेन और लोकेश पटेल 21 नवंबर को हर्षावाड़ा स्थित शराब दुकान पर जा रहे थे। दोनों सेल्समैन हैं। आरोप है कि एएसआई रणजीत और कांस्टेबल कैलाश ने उन्हें अवैध शराब तस्करी के आरोप में पकड़कर थाने ले गए। मुकदमा नहीं बनाने के बदले 2 लाख रुपए मांगे और फोन देकर पैसे मंगवाए। जल्द रकम जुटाने के लिए सीआई, एएसआई और कांस्टेबल ने युवकों से मारपीट भी की।

ACB का रिकॉर्डर छीनकर सबूत मिटाने का आरोप

एसीबी के निर्देश पर देवीसिंह 22 नवंबर की रात 80 हजार रुपए लेकर थाने पहुंचा, लेकिन कम रकम देखकर पुलिसकर्मी नाराज हो गए। सत्यापन के दौरान पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के पास मौजूद मिनी वॉइस रिकॉर्डर पकड़ लिया और मारपीट कर रिकॉर्डर व मेमोरी कार्ड छिपा दिए। एसीबी टीम थाने पहुंची, लेकिन दोनों एएसआई और कांस्टेबल फरार हो चुके थे। एसीबी एएसपी राजीव जोशी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेज दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery