Wednesday, November, 25,2026

वैभव की बेरहम बल्लेबाजी 28 छक्के से रचा इतिहास

दोहा: वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को ऐसी बल्लेबाजी की कि गेंदबाजों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं था। महज 15 साल के इस वंडर बॉय' ने 53 गेंदों में नाबाद नहीं, बल्कि 204 रन की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। उनकी पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे। वैभव ने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिस्ट-ए क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए। राइजिंग स्टार्स एशिया कप के ग्रुप बी मुकाबले में यूएई ने भारत ए के सामन 250 रन का लक्ष्य रखा था। वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।

चाड बोव्स और मैकगर्क के रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव ने न्यूजीलैंड के चाड बोब्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का 29 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। वैभव ने 28 गेंदों में शतक पूरा किया। पारी के 13वें ओवर में बासिल अहमद की गेंद पर 28वां छक्का जड़कर उन्होंने दोहरा शतक पूरा किया। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। वैभव को 11वें ओवर में जीवनदान मिला था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery