Friday, October, 23,2026

शीतल देवी को 2 गोल्ड अब तक 88 मेडल

आइची-नागोया:  भारत ने पैरा एशियन गेम्स में गुरुवार को 26 मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्या 88 हो गई। पैरा तीरंदाजी में शीतल देवी और तोमर कुमार की जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड जीता। शीतल ने महिलाओं के कंपाउंड इंडिविजुअल इवेंट में भी सोना अपने नाम किया। एथलेटिक्स में शैलेश कुमार ने पुरुषों की हाई जंप में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड जीता। दिलीप गावित ने पुरुषों की 400 मीटर T47 और अंजनाबेन बुम्बाडिया ने महिलाओं की 400 मीटर T47 स्पर्धा में सोना जीता। सुवर्णा राज ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

  • लॉन्ग जंपः सोलैराज धर्मराज ने 7.15 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड जीता।
  • पुरुष 400 मीटर दौड़: दिलीप गावित ने 48.27 सेकंड में दौड़ पूरी कर लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता।
  • महिला 400 मीटर दौड़ अंजनाबेन बुम्बादिया ने 59.97 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया।
  • हाई जंपः शैलेश कुमार ने 1.89 मीटर की छलांग लगाकर गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता।
  • तीरंदाजी: शीतल देवी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सिंगापुर की खिलाड़ी को 142-139 से हराकर गोल्ड पर निशाना साधा। मिक्स्ड टीम स्पर्धा में तोमर कुमार के साथ गोल्ड मेडल जीता।
  • डिस्कस थ्रोः सुवर्णा राज ने महिला F54 स्पर्धा में 15.66 मीटर चक्का फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery