Thursday, November, 19,2026

माही का बल्ला थमा... अब मेंटर की नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नजर नहीं आएंगे। करीब 19 साल तक पीली जर्सी में अपनी कप्तानी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले धोनी के खिलाड़ी कॅरिअर पर मंगलवार को विराम लग गया। चेनई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का मेंटर नियुक्त किया है। अब वह युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा कर टीम की अगली पीढ़ी तैयार करने में भूमिका निभाएंगे। फ्रेंचाइजी की सह-मालिक रूपा गुरुनाथ ने बताया कि आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के संबंध में हुई वीडियो कॉल के दौरान धोनी ने खुद संन्यास की इच्छा जताई थी।

रूपा के मुताबिक, जब सीईओ कासी विश्वनाथन रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची पढ़ रहे थे, तभी धोनी ने शांत अंदाज में कहा, 'शायद आपको इसमें मेरा नाम भी जोड़ देना चाहिए।' यह सुनकर वीडियो कॉल अचानक बंद हो गई। रूपा ने दोबारा संपर्क कर मजाक में कहा कि शायद इंटरनेट भी धोनी के अगले सत्र में नहीं खेलने की बात बर्दाश्त नहीं कर पाया। धोनी पिछले कुछ वर्षों से चोटों से जूझ रहे थे। 2026 के सत्र में फिटनेस की समस्या के कारण वह एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए। धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम को अपना पूरा योगदान नहीं दे पाने की स्थिति में खेलना पसंद नहीं  करते।

चेन्नई के साथ दो दशक का रिश्ता

थोनी 2008 में आईपीएल के पहले सत्र से ही चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े रहे। उनके नेतृत्व में टीम ने पांच बार आईपीएल खिताब और दो बार चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी जीती। 2024 में उन्होंने कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। इसके बावजूद टीम के साथ उनका जुड़ाव बना रहा। सुपरकिंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा कि धोनी के बिना फ्रेंचाइजी की कल्पना नहीं की जा सकती।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery