Thursday, November, 19,2026

सीएस ने रखा भारत-चीन-जापान-दक्षिण कोरिया के बीच एशियाई संवाद का प्रस्ताव

जयपुर: राज्य के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया के सियोल में संस्थान के वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन कई महत्वपूर्ण बैठकों और चर्चाओं में भाग लिया। उन्होंने भारत, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान के लोक प्रशासन विशेषज्ञों एवं प्रशासकों को एक मंच पर लाने के लिए एशियाई संवाद आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही चीन में IIAS के आगामी सम्मेलन की मेजबानी का सुझाव दिया और शासन व्यवस्था के प्रदर्शन के आकलन के लिए तैयार किए जा रहे ग्लोबल गवर्नेस इंडेक्स पर भी चर्चा की। श्रीनिवास ने एशियाई लोक प्रशासन समूह को संबोधित करते हुए शासन और प्रशासन के एशियाई मॉडल को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

इस दौरान उन्होंने चीन की कार्मिक विज्ञान अकादमी के उपाध्यक्ष ली जियानझोंग के साथ बैठक की। उन्होंने सुझाव दिया कि अकादमी चीन में IIAS के किसी आगामी सम्मेलन की मेजबानी करे, ताकि विभिन्न देशों के शोधकर्ता और प्रशासक नीतियों एवं प्रशासनिक अनुभवों को साझा कर सकें।

बैठक में उन्होंने मिशन कर्मयोगी, आधार, यूपीआई, ई-ऑफिस और सीपीग्राम्स जैसी भारतीय पहलों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि राष्ट्रीय सुशासन केंद्र 40 से अधिक देशों के 5,200 से अधिक लोक सेवकों को प्रशिक्षण दे चुका है। उन्होंने चीन में सिविल सेवा को एआई और डिजिटल बदलावों के लिए तैयार करने के प्रयासों की भी जानकारी ली।

गवर्नेस इंडेक्स आज होगा लॉन्च

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने IIAS की रिसर्च एडवाइजरी बैठक में प्रस्तावित गवर्नेस इंडेक्स (IGI) पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह इंडेक्स साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और प्रशासनिक सुधारों को मजबूती देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। आठ स्वतंत्र डेटा स्रोतों के आधार पर तैयार इस इंडेक्स से विभिन्न देशों, क्षेत्रों और आय वर्गों में शासन के प्रदर्शन का तुलनात्मक आकलन किया जाएगा। 18 नवंबर को इसकी 30 पृष्ठों की विस्तृत रिपोर्ट और एक समर्पित वेबसाइट लॉन्च की जाएगी, जिस पर देशों की प्रोफाइल और तुलनात्मक विश्लेषण के टूल उपलब्ध होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery