Thursday, November, 19,2026

मिलावटखोरों पर सरकार का शिकंजा 8.99 लाख किलो खाद्य पदार्थ जब्त

जयपुर: मुख्यमंत्री भाजनलाल शर्मा की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेन की जा रही है। आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर बार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। सितंबर 2026 तक प्रदेश में 12 हत्कर 27 निरीक्षण किए गए और 12 हजार 64 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इस दौरान 8.99 लाख किलो से अधिक खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जबकि 2.77 लाख किलो से अधिक खाद्य मामा नष्ट कराई गई। मिलावट के मामलों में 2 हजार 892 चालान पेश किए गए और 9.25 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ उनकी लेबलिंग और विपणन नियमों के पालन पर भी विभाग की नजर है। कैफीनयुक्त पेय पदार्थों, विशेषकर एनर्जी ड्रिंक और स्पोट्र्स ड्रिंक के नाम से बेचे जा रहे उत्पादों के खिलाफ 41 जिलों में कार्रवाई की गई। इस दौरान सात लाख से अधिक कैन और 64 हजार 580 बोतलें जब्त की गई। विभाग का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों को नियमों के दायरे में रखना और उपभोक्ताओं को भ्रामक लेबलिंग वाले उत्पादों से बचाना है।

47 हजार से अधिक लोगों को दिया प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री के शुद्ध आहार और निरामय राजस्थान के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए विभाग केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि खास कारोबारियों और अन्य हितधारकों को जागरूक करने पर भी ओर दिया जा रहा है। पूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 47 हजार 878 हितधारकों की प्रशिक्षण दिया गया। इस उपलब्धि की लंदन के वार्ड बुक ऑफ रिकीई ने मान्यता प्रदान की है। प्रशिक्षण के जरिए खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों को खाद्य सुरक्षा मानको और नियमों की जानकारी दी जा रही है।

जांच के लिए 34 मोबाइल वाहन, 16 और तैयार होंगे

सात पदाथों की जांच और आमजन तक जागरूकता पहुंचाने के लिए प्रदेश में 34 फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल वाहन संचालित किए जा रहे है। ये वाहन अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य नमूनों की जांच और खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी देने में उपयोग किए जा रहे है। बड़े और नए जिलों की जरूरत को देखते हुए विभाग 16 अतिरिक्त मोबाइल फूड टेस्टिंग वाहनों पर भी काम कर रहा है।

मुख्य सचिव के रूप में एक साल पूरा, सीएम के भरोसे के लिए जताया आभार

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री की ओर से उन पर जताप गए विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद दिया। श्रीनिवास ने पोस्ट में लिखा कि मुख्य सचिव के रूप में एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री की ओर से उन पर जताए गए विश्वास और भरोसे के लिए वे उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery