Thursday, November, 19,2026

बोले ट्रंप- मोदी बहुत टफ मैन, बताया अपना दोस्त

मनीला/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग को जरूरी बताया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत स्वतंत्र, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विश्वास करता है। इस क्षेत्र का भविष्य टकराव नहीं, बल्कि आपसी सहयोग से तय होना चाहिए। वहीं, क्वाड नेताओं की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें 'बहुत टफ मैन' बताया। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मजबूत व्यक्तित्व वाले नेता हैं और अमेरिका के उनके साथ अच्छे संबंध हैं। उन्होंने क्वाड देशों के एक साथ सैन्य युद्धाभ्यास करने की बात भी कही। बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक सहयोग के साथ महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति को मजबूत करने पर भी सहमति बनी।

निवेश-तकनीक साझा करने पर भी जोर

क्वाड देशों ने रेयर अर्थ सहित महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समझौता किया है। इसके तहत खनिजों के उत्खनन, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण में सहयोग किया जाएगा। नई परियोजनाओं में निवेश और तकनीक साझा करने पर भी जोर रहेगा। इसका प्रमुख उद्देश्य चीन पर निर्भरता कम करना है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका अगले 10 महीनों में रेयर अर्थ उत्पादन के मामले में चीन की बराबरी कर लेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 2027 में मुंबई में पहली क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम की बैठक आयोजित करने की घोषणा भी की। इसमें चारों देशों के कारोबारी, सरकारी अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

आसियान के सामने रखा नौ सूत्री प्रस्ताव

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में मोदी ने समुद्री सहयोग, महत्वपूर्ण खनिज, ई-वीजा, असैन्य परमाणु ऊर्जा और तकनीकी आदान-प्रदान सहित नौ सूत्री पहल रखी। उन्होंने आसियान देशों के पर्यटकों के लिए मुफ्त इलेक्ट्रॉनिक वीजा देने का प्रस्ताव रखा। साथ ही समुद्री सुरक्षा, संपर्क, आपदा प्रबंधन और नाविकों की सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक सहयोग योजना बनाने पर जोर दिया। मोदी ने कहा कि भारत और आसियान की आबादी दुनिया का करीब एक-चौथाई हिस्सा है। दोनों पक्षों के पास मिलकर क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बनाने की क्षमता है। उन्होंने तकनीक के विकास और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने में भी साझेदारी बढ़ाने की बात कही। प्रधानमंत्री ने भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति को भारत-आसियान संबंधों में नई गति देने वाला बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery