Friday, November, 13,2026

महिला आरक्षण पर फिर संसद में संग्राम की तैयारी

नई दिल्ली: महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार एक बार फिर संसद में पहल करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस मुद्दे पर संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की योजना बना रही है। सरकार को भरोसा है कि इस बार विधेयक जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लेगा। सूत्रों ने दावा किया कि विधेयक 15 से 18 वोटों के अंतर से पारित हो सकता है। हालांकि, विशेष सत्र की तारीख और अवधि को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए लोकसभा में 361 मतों की जरूरत होगी। 543 सदस्यीय सदन में फिलहाल तीन सीटें रिक्त हैं। प्रस्तावित संशोधन के तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 करने को योजना है। इससे संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ हो सकेगा।

पहले भी बहुमत नहीं जुटा पाई थी सरकार

इससे पहले 17 अप्रैल को बजट सत्र की विशेष बैठक में इसी तरह का संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में जरूरी संख्या बल नहीं जुटा पाने के कारण पारित नहीं हो सका था। अब सरकार नए सिरे से समर्थन जुटाने की कोशिश में है। उसका लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण कानून को लागू करना है। दावा है कि सरकार ने दो-तिहाई बहुमत जुटा लिया गया है।

दक्षिणी राज्यों की चिंताओं पर भी विचार

प्रस्तावित संशोधन में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व के संतुलन का मुद्दा भी अहम है। सूत्रों के अनुसार, सरकार सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का विकल्प तलाश रही है, ताकि दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर किया जा सके। नए मसौदे में 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। हालांकि, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक की अटकलें तेज

संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब तक उसका औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ है। स्थगन के 91 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं होने से विशेष बैठक बुलाए आने की अटकलें तेज हुई हैं। यह 2008 के 87 दिनों के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। चालू सत्र को आगे बढ़ाने के लिए कम से कम दो दिन का नोटिस जरूरी है, जबकि नया सत्र बुलाने के लिए 14 दिन का नोटिस देना होता है। हालांकि, सत्रावसान की कोई निक्षित संवैधानिक समय-सीमा नहीं है और इसके बिना सत्र का जारी रहना अपने आप में प्रक्रियात्मक अनियमितता नहीं है। 16 नवंबर को छठ पर्व पूरा हो जाने और बुधवार तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौर से लौटने के बाद किसी भी दिन विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को विदेश दौर पर हैं। राहुल गांधी 16-19 तक अमेरिका दौरे पर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery