Friday, November, 13,2026

खबरों की तरह जिंदगी में भी जरूरी है डेडलाइन: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में पत्रकारों के साथ पुराने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं होता। आपदा हो या दुर्घटना, जब लोग जान बचाकर भागते हैं, तब पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर खबरों की कवरेज करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार का पूरा जीवन डेडलाइन के इर्द-गिर्द घूमता है और यही बात जिंदगी पर भी लागू होती है।

मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में इस फैसले की जानकारी पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को ही थी। इसी बीच महिला पत्रकारों की एक टोली अचानक उनके कमरे में पहुंच गई और मिठाई खिलाने की मांग करने लगी। मोदी के पूछने पर उन्होंने कहा कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्हें खुद इसकी जानकारी नहीं थी, जबकि पत्रकारों को पहले ही खबर मिल गई थी। उन्होंने यह भी याद किया कि उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई पत्रकार अपने खर्च पर पहुंचे थे।

प्रेस विज्ञप्ति से इंस्टाग्राम रील तक बदली मीडिया की दुनिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने मीडिया का लंबा बदलाव देखा है। एक दौर में प्रेस विज्ञप्ति भेजने के लिए फैक्स मशीन तलाशनी पड़ती थी, जबकि आज मोबाइल फोन ही ओबी वैन बन गया है। अब हर व्यक्ति के पास अपना मंच, चैनल और पॉडकास्ट है। उन्होंने कहा कि विचारों की विविधता लोकतंत्र को मजबूत और जीवंत बनाए रखती है तथा इसमें मीडिया की बड़ी भूमिका है।

2047 के लक्ष्य में मीडिया से सहयोग की अपील

मोदी ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य भी एक डेडलाइन है। इसके लिए छोटे-बड़े चरणों में काम करना होगा, अंतिम वर्ष का इंतजार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मीडिया से भारतीय प्रतिभाओं और देश की उपलब्धियों की कहानियां दुनिया तक पहुंचाने की अपील की। नशे के खिलाफ जागरूकता, डीपफेक और सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता देने का आग्रह किया।

18 नवंबर को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर 2026 को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पिछले 12-13 वर्षों के दौरान करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने की उपलब्धि और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा होगी। पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं की समीक्षा के साथ भविष्य की पहलों पर भी मंथन होगा। आसियान-भारत और ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद प्रधानमंत्री बैठक में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

सरकार में नहीं, फिर भी कुछ लोगों पर सत्ता का नशा : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सरकार में नहीं होने के बावजूद सत्ता के नशे में रहते हैं। एक मीडिया समूह के 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन' में उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अपनी जेब से संविधान निकालते हैं और समझते हैं कि देश का संविधान व लोकतंत्र उनकी जेब में है। वहीं, राहुल गांधी के करीबी सहयोगी सैम पित्रोदा ने मोदी को अपना 'गुजराती दोस्त' बताते हुए उनके प्रति व्यक्तिगत सम्मान जताया। इसके बाद मोदी ने पित्रोदा को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery