Thursday, November, 19,2026

राजस्थान मेरी कर्मभूमि, उम्रभर करना चाहता हूं जनता की सेवा: गहलोत

जयपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वे पिछले तीन साल से अपने बारे में ऐसी बातें सुन रहे हैं, लेकिन न दिल्ली और ना ही जयपुर में किसी ने उनसे इस संबंध में चर्चा की है। करीब एक सप्ताह के दिल्ली दौरे के बाद मंगलवार को जयपुर लौटे गहलोत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान उनकी कर्मभूमि है और वे उम्रभर यहां की जनता की सेवा करना चाहते हैं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान जो जिम्मेदारी देगा, उसे निभाने से पीछे नहीं हटेंगे। 55 साल से पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उसे निभाया है और आगे भी हाई कमान का फैसला सर्वोपरि रहेगा। अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी की सेवा करना देश की सेवा करना है। आज देश में लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रखने वाली फासीवादी ताकतें सत्ता में हैं। ऐसे में लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए सभी को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा। सोनिया गांधी की किताब को चुनावी रणनीति बताए जाने पर गहलोत ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करने के लिए जीवनी लिखी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery