Thursday, November, 19,2026

प्रदेश भाजपा की महिला शक्ति यूपी में संभालेगी मोर्चा

जयपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजस्थान भाजपा ने अपनी महिला नेताओं को भी चुनावी मोर्चे पर उतारने की रणनीति बनाई है। पहले चरण में 50 से अधिक महिला नेत्रियों की टोली उत्तर प्रदेश भेजी जा रही है। ये नेत्रियां वहां स्थानीय संगठन के साथ समन्वय कर चुनावी प्रबंधन और जनसंपर्क की जिम्मेदारी संभालेंगी। जयपुर से रवाना होने वाली यह टोली 20 नवंबर की सुबह उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। वहां सात दिन के प्रवास के दौरान प्रशिक्षण के बाद इन्हें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर ये करीब तीन सप्ताह तक संबंधित क्षेत्रों में प्रवास करेंगी।

राखी राठौड़ व सरिता संभालेंगी जिम्मेदारी

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ और प्रदेश मंत्री सरिता गेना को प्रवास कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। पहली टोली में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व सभापति, जिला प्रमुख, पूर्व प्रधान और महिला मोर्चा की प्रदेश एवं जिला इकाइयों से जुड़ी अनुभवी नेत्रियां शामिल हैं।

महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने पर रहेगा फोकस

प्रशिक्षण के दौरान महिला नेताओं को उत्तर प्रदेश के राजनीतिक-सामाजिक माहौल, चुनावी रणनीति और संगठन की कार्य प्रणाली की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास के दौरान उनका मुख्य फोकस महिला मतदाताओं से सीधा संवाद, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और भाजपा की नीतियों एवं योगी सरकार की योजनाओं का प्रचार करना होगा। स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और घर-घर तक संपर्क बनाने की भी जिम्मेदारी रहेगी। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की महिला नेत्रियां यूपी में स्थानीय संगठन के साथ मिलकर काम करेंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार और महिलाओं की सुरक्षा को भाजपा सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि महिला नेताओं में इस प्रवास को लेकर उत्साह है। पहले चरण के बाद जरूरत के अनुसार राजस्थान से और महिला कार्यकर्ताओं को भी भेजा जा सकता है।

पहली टोली में शामिल प्रमुख नाम

रंजीता कोली (पूर्व सांसद, भरतपुर), अमृता मेघवाल (पूर्व विधायक, जालौर), रानी सिलोदिया (पूर्व विधायक, धौलपुर), प्रमिला कुंडारा (पूर्व विधायक, जयपुर दक्षिण), कुसुम यादव (पूर्व महापौर, जयपुर), विनिता सेठ और संगीता सोलंकी (पूर्व महापौर, जोधपुर), विमला शर्मा (पूर्व सभापति, सवाई माधोपुर), सुमित्रा जैन (पूर्व सभापति, बालोतरा), भगवती सांखला (पूर्व जिला प्रमुख, जोधपुर देहात) और अनुश्री पूनिया (पूर्व प्रधान, जोधपुर देहात)।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery