Thursday, November, 19,2026

सेठ-साहूकारों की साख और हुंडियों से चलता था कारोबार

जयपुर: आज मोबाइल पर एक क्लिक से देश के किसी भी कोने में पैसा पहुंच जाता है, लेकिन जयपुर की बैंकिंग यात्रा झाड़शाही सिक्कों, साहूकारों की गड़ियों और हुडियों से शुरू होकर चेक, बैंक और यूपीआई तक पहुंची है। करीब 300 साल के इस सफर में शहर ने व्यापार और आर्थिक व्यवस्था के कई दौर देखे हैं। वर्ष 1727 में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने जयपुर बसाया तो इसे व्यापारिक केंद्र बनाने पर विशेष जोर दिया। देशभर के जौहरियों, व्यापारियों और साहूकारों को आमंत्रित कर जौहरी बाजार, त्रिपोलिया सहित प्रमुख बाजारों में दुकानें और आवास दिए गए। हल्दिया, कोठारी, सुराणा और नाटाणी जैसे प्रतिष्ठित घरानों ने जयपुर के कारोबार को देशभर में पहचान दिलाई।

झाड़शाही सिक्कों से होती थी शुरुआत

उस दौर में लेन-देन का प्रमुख माध्यम चांदी के सिक्के थे। सिरह ड्योढ़ी बाजार की टकसाल में सोने की मोहरे, चांदी के रुपए और तांबे के सिक्के ढाले जाते थे। कचनार के पेड़ के निशान वाले झाड़शाही सिक्के जयपुर की खास पहचान थे। बाद में अंग्रेजी शासन के दौरान विक्टोरिया, एडवर्ड सप्तम और जॉर्ज पंचम के चित्र वाले कलदार रुपए प्रचलन में आए।

1940 के बाद खुलने लगीं आधुनिक बैंकिंग की राहें: जयपुर में 1930 के दशक में इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खुली। इसके बाद 1940 के दशक में आधुनिक बैंकिंग का विस्तार हुआ। 17 मई 1943 को बैंक ऑफ जयपुर की शाखा शुरू हुई, जिसकी शुरुआती पूंजी 49.98 लाख रुपए थी। इसके बाद भारत बैंक और यूनाइटेड कॉमर्शियल बैंक ने भी जौहरी बाजार में अपनी शाखाएं खोली।

बैंक ऑफ राजस्थान से एसबीआई तक का सफरः बैंक ऑफ राजस्थान की पहली शाखा गोपालजी के रास्ते में खुली। 1957 में जौहरी बाजार में इसके नए भवन का उ‌द्घाटन तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने किया। वहीं, बैंक ऑफ जयपुर का 1963 में बैंक ऑफ बीकानेर में विलय हुआ और यह बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर बना। आगे चलकर इसका एसबीआई में विलय हो गया।

हुंडी थी उस दौर का बैंक

एक शहर से दूसरे शहर रकम पहुंचाने के लिए हुंडी व्यवस्था बैंक की तरह काम करती थी। व्यापारी एक सेठ से हुंडी लिखवाते और दूसरे शहर में उसके साझेदार से रकम हासिल कर लेते थे। दर्शनी, मुद्दती, जवाहरी और जोखमी हुंडी के जरिए अलग-अलग तरह के कारोबार का भुगतान होता था। अमरचंद बांठिया, बच्छराज, पोद्दार, गंगाबख्श और जालान जैसे साहूकार घरानों का नेटवर्क देशभर में फैला था। ये घराने जरूरत पड़ने पर रियासत को भी कर्ज देते थे।

नाटाणी सेठों का हुंडियों का कारोबार

सवाई जयसिंह के दरबार के नवरत्नों में शामिल लूणकरण नाटाणी का कारोबार करीब 70 लाख हुंडियों का बताया जाता है। परिवार को नगर सेठ की उपाधि और दरबार में विशेष सम्मान मिला। व्यापार के साथ इस घराने ने प्रशासन में भी अहम भूमिका निभाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery