Tuesday, November, 17,2026

शेख हसीना की वापसी पर भारत की दो शर्तें!

नई दिल्ली/ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत से वापसी को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारत ने हसीना की वापसी के लिए दो शतें रखी हैं। पहली, बांग्लादेशी सेना उन्हें सुरक्षित भारत से वापस ले जाए। दूसरी, बांग्लादेश लौटने पर उन्हें मौत की सजा के खिलाफ अपील और निष्पक्ष सुनवाई का पूरा अवसर मिले। हालांकि, भारत सरकार ने इन कथित शर्तों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भारत चाहता है कि जिस तरह हसीना 5 अगस्त, 2024 को सैन्य विमान से भारत आई थीं, उसी तरह बांग्लादेशी सेना उन्हें वापस ले जाए। इसके लिए ढाका सैन्य विमान दिल्ली भेज सकता है। भारत इस प्रक्रिया में जरूरी सहयोग देने को तैयार है। दूसरी शर्त हसीना की कानूनी सुरक्षा से जुड़ी है। भारत चाहता है कि जुलाई-अगस्त 2024 की हिंसा से जुड़े मामलों में निष्पक्ष सुनवाई हो और उन्हें फैसले के खिलाफ अपील का मौका मिले।

ढाका बोला- अब गेंद भारत के पाले में

इस बीच बांग्लादेश के कानून मंत्री मोहम्मद असदुज्जमान ने शनिवार को कहा कि हसीना के प्रत्यर्पण के लिए सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब अगला कदम भारत को उठाना है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित कानून के तहत हसीना को मौत की सजा के खिलाफ अपील का अवसर नहीं मिलेगा। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने नवंबर 2025 में हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। एक अन्य आरोप में उन्हें उम्रकैद हुई थी। हसीना ने मुकदमे और आरोपों को खारिज किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery