Tuesday, November, 24,2026

प्रदेश की 23.32 लाख बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी पुलिस

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी पहल की है। इसके तहत प्रदेश की 23.32 लाख छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को राजस्थान पुलिस और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच इस संबंध में एमओयु हुआ। प्रदेश के 36,765 राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। डीजीपी राजीव शर्मा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस की ओर से एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग लता मनोज कुमार और शिक्षा विभाग की ओर से राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

11,701 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए राजस्थान पुलिस के सहयोग से प्रदेश के 11,701 पीईईओ/यूसीईईओ विद्यालयों के एक पीईटी व सामान्य शिक्षक को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद ये प्रशिक्षित शिक्षक अपने क्षेत्र के विद्यालयों में एक महिला पीईटी व सामान्य महिला शिक्षक को प्रशिक्षण देंगे। विद्यालय स्तर पर ये महिला शिक्षक कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी। इस पूरी प्रक्रिया के लिए 319 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए जाएंगे।। बाल अधिकारों की दी जाएगी जानकारीः प्रशिक्षण में केवल शारीरिक बचाव की तकनीकों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के प्रभावी इस्तेमाल, शारीरिक स्वास्थ्य और पोषण के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा जेंडर संवेदनशीलता, सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े विषयों पर जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि इस साझा पहल से प्रदेश के सभी जिलों में विद्यालय स्तर पर बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery