Tuesday, November, 24,2026

सीआई के नाम पर 2 लाख की रिश्वत मांगी

उदयपुर: उदयपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ऋषभदेव थाने में शराब तस्कर को छोड़ने की एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और रकम नहीं देने पर थाने के अंदर मारपीट करने के संगीन आरोप लगे हैं। आरोप है कि एक एएसआई ने थानाधिकारी (सीआई) के नाम पर रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, करीब दो दिन पहले ऋषभदेव थाने के एएसआई रणजीत और कांस्टेबल कैलाश मीणा ने कथित तौर पर एक शराब तस्कर को हिरासत में लिया था। उसे थाने लाने के बाद उसके साथ मारपीट करने का आरोप है।

इसके बाद उसे छोड़ने की एवज में 2 लाख रुपए की मांग की गई। बताया जा रहा है कि एएसआई ने यह रकम थानाधिकारी सीआई हेमंत अहारी के नाम पर मांगी थी। मामले की शिकायत मिलने पर एसीबी हरकत में आई। एसीबी स्पेशल यूनिट के एएसपी राजीव जोशी के नेतृत्व में टीम ऋषभदेव थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। टीम ने संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और शिकायत से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। जांच प्रक्रिया के तहत ऋषभदेव डीएसपी को भी मौके पर बुलाया गया।

किसने किया CI के नाम का इस्तेमाल ?

एसीबी की जांच का मुख्य बिंदु यह है कि शराब तस्कर से 2 लाख रुपए की मांग किसने की और क्या इस कथित रिश्वतखोरी में अन्य पुलिसकर्मियों की भी भूमिका थी। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि एएसआई ने थानाधिकारी का नाम लेकर रिश्वत मांगी थी या इस पूरे घटनाक्रम में उनकी कोई भूमिका थी। फिलहाल एसीबी टीम शिकायत में लगाए गए आरोपों और थाने में हुए घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि रिश्वत की मांग और मारपीट के आरोपों में कितनी सच्चाई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery