Tuesday, November, 24,2026

रिहायशी इलाकों में कोचिंग पर SC सख्त... सीलिंग पर कोई राहत नहीं

जयपुर: गोपालपुरा बाईपास सहित आवासीय क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों की शिफ्टिंग और सीलिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संचालकों को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और अनाधिकृत निर्माणों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। सभी को निधारित नियमों और कानूनों का पालन करना होगा।

अनाधिकृत निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई में हस्तक्षेप करने से भी कोर्ट ने इनकार कर दिया। हालांकि, संबंधित कार्रवाई से असंतुष्ट कोचिंग संचालकों और अन्य पक्षों को अपीलीय प्राधिकरण, ट्रिब्यूनल या हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखने की छूट दी है। सोमवार को जस्टिस बीवी नागरत्ना और संजीव सचदेवा की पीठ में सुनवाई हुई। इस दौरान 10 ची स्कीम विकास समिति की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीपक रस्तोगी ने सहयोगी अधिवक्ता सार्थक रस्तोगी और देवेश यादव के साथ पक्ष रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि जेडीए आयुक्त की ओर से 10 और 15 सितंबर तथा 15 नवंबर को शपथ पत्र प्रस्तुत किए गए थे। इनमें गोपालपुरा बाईपास पर अवैध रूप से संचालित 134 कोचिंग संस्थानों को नोटिस और करीब 57 संस्थानों को सील करने की जानकारी दी गई थी।

350 करोड़ खर्च कर बनाया कोचिंग हब, फिर भी खाली

समिति की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राज्य सरकार ने गोपालपुरा बाईपास से लगी आवासीय कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए प्रताप नगर में करीब 350 करोड़ रुपए खर्च कर कोचिंग हब का निर्माण कराया है। इसके बावजूद यह कोचिंग हब खाली पड़ा है और दूसरी ओर रिहायशी इलाकों में कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता जताई।

अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई प्राधिकरणों की जिम्मेदारी

सुनवाई के दौरान कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने दलील दी कि उनके संस्थानों को गलत तरीके से सील किया गया है। सीलिंग की कार्रवाई खोलने की मांग करते हुए उन्होंने मामले में पक्षकार बनने के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सीलिंग के खिलाफ कोई राहत देने का आदेश पारित नहीं किया। कोर्ट ने कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना संबंधित प्राधिकरणों की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही नागरिकों का भी दायित्व है कि वे अवैध निर्माण नहीं करे और नियमों का पालन करें।

जेडीए और नगर निगम कार्रवाई के लिए स्वतंत्र

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संबंधित प्राधिकरण कानून के अनुसार अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए स्वतंत्र हैं। कोचिंग संस्थानों की ओर से प्रस्तुत आवेदनों का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संस्थान सीलिंग अथवा अन्य कार्रवाई से व्यथित है तो वह कानून के तहत संबंधित अपीलीय प्राधिकरण, ट्रिब्यूनल या हाईकोर्ट में चुनौती दे सकता है। ऐसे में अब जेडीए और नगर निगम नियमानुसार कार्रवाई कर सकेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery