Tuesday, November, 24,2026

चाहे गोलियां चल जाएं, भरतपुर में कांग्रेस का ही बोर्ड बनेगा: डोटासरा

जयपुर: पंचायत चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बावजूद जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग और हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए कांग्रेस के जीते हुए सदस्यों को अपने पक्ष में करने के आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने दावा किया कि कांग्रेस के तीन सदस्यों को 60-60 लाख रुपए का ऑफर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि चाहे गोलियां चल जाएं, भरतपुर में कांग्रेस का ही बोर्ड बनेगा।

RLP का जुड़ाव कांग्रेस के साथ: BD कल्ला

पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। ऐसे में मतों का विभाजन रोकने के लिए समान विचारधारा वाले दलों और लोगों को एक साथ आकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएलपी के ज्यादातर लोगों का जुड़ाव कांग्रेस से रहा है।

प्रमाण पत्र लेकर सीधे बाड़ाबंदी में पहुंचे सदस्य

सीकर में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर कांग्रेस ने अपने सदस्यों की बाड़ाबंदी तेज कर दी है। सोमवार को काग्रेस के 9 जिला परिषद सदस्य निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने और शपथ के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। चार गाड़ियों में आए सभी सदस्य शपथ के बाद तुरंत वापस स्वाना हो गए। उनके साथ जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला भी थी। इनमें वार्ड 42 की सदस्य ममता देवी अपनी ढाई साल की बेटी मानुश्री को गोद में लेकर पहुंची, जबकि 78 वर्षीय सदस्य सारली देवी ने शपथ पत्र पर अंगूठा लगाया।

राजस्थान के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआः गहलोत

गहलोत ने कहा कि जनता ने भाजपा को नकार दिया है, लेकिन सरकार जनादेश स्वीकार करने के बजाय जोड़-तोड़ में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस और निर्दलीय मिलाकर 18 सदस्य है, वहां भाजपा का एक सदस्य होने के बावजूद अपना प्रधान बनाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस प्रत्याशियों के घर पुलिस भेजी जा रही है और मकान तोड़ने तथा होटल बंद कराने की धमकियां दी जा रही है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री के अपने जिले में भी हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनादेश स्वीकार कर आत्मचिंतन करने की अपील की।

18 बब्बर शेरों का ईमान नहीं खरीद सकते

डोटासरा ने पीसीसी वॉर रूम में भरतपुर के 18 कांग्रेस जिला परिषद सदस्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर जीते 21 सदस्यों में से तीन को भाजपा अपने पक्ष में ले गई है। उन्हें 60-60 लाख रुपए देने का प्रलोभन दिया गया। उन्होंने कहा कि चौमूं के होटल में ठहरे सदस्यों पर पुलिस अधिकारी दबाव बना रहे हैं। डीग के तीन सदस्यों को भी एक मामले में राहत दिलाने का भरोसा देकर प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के 18 बब्बर शेरों का ईमान भाजपा नहीं खरीद सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि राजनीतिक दबाव में बेईमानी करने वाले अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery