Tuesday, November, 24,2026

जिला प्रमुख की कुर्सी पर घमासान छोटे दल बने 'किंगमेकर'

जयपुर: पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद अब जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी पर कब्जे की जंग तेज हो गई है। प्रदेश की 23 जिला परिषदों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि भाजपा सिर्फ 5 जिलों में अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकी है। वहीं, 8 जिलों में किसी दल को बहुमत नहीं मिलने से सत्ता की चाबी निर्दलीयों और छोटे दलों के हाथ में आ गई है। भाजपा और कांग्रेस ने इन सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। भाजपा ने मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। 

आरएलपी-बीएपी के समर्थन पर नजर

बालोतरा में भाजपा-कांग्रेस के 12-12 और आरएलपी के 7 सदस्य जीते हैं। डीडवाना-कुचामन में कांग्रेस को 14, भाजपा को 12 और आरएलपी को 9 सीटें मिली हैं। डीग और खैरथल-तिजारा में निर्दलीय व बसपा के सदस्य निर्णायक होंगे। प्रतापगढ़ और सलूंबर में भी बहुमत का गणित उलझा हुआ है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सलूंबर में कांग्रेस बीएपी के समर्थन का फॉर्मूला तलाश रही है। चर्चा है कि पंचायत समितियों में हिस्सेदारी के बदले जिला परिषदों में समर्थन का समझौता हो सकता है। चूरू और राजसमंद में कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भाजपा सेंधमारी की कोशिश में है। वहीं ब्यावर और झालावाड़ में कांग्रेस समीकरण बदलने में जुटी है। भरतपुर और चित्तौड़गढ़ में खरीद-फरोख्त के आरोपों ने सियासी सरगर्मी और बढ़ा दी है। अब जिला प्रमुख की कुर्सी का फैसला केवल चुनावी नतीजों से नहीं, बल्कि राजनीतिक जोड़-तोड़ और सदस्यों की लामबंदी से होगा।

प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने सीएम भजनलाल से की मुलाकात

पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा में हार-जीत के कारणों की समीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया जयपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच चुनाव परिणामों और प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इसके बाद भाटिया ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ बैठक कर चुनावी प्रदर्शन का विश्लेषण किया। इसमें पार्टी की कमजोरियों, संगठन की भूमिका और सुधार के उपायों पर मंथन हुआ। माना जा रहा है कि समीक्षा के आधार पर पार्टी आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति तय करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery