Tuesday, November, 24,2026

वसुंधरा राजे ने दबंगता से सरकार चलाईः गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार और मौजूदा भाजपा सरकार की कार्यशैली की तुलना करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे ने दबंगता से सरकार चलाई और ब्यूरोक्रेसी को अपने नियंत्रण में रखा था। यहां तक कि कई ब्यूरोक्रेट उनकी मीटिंग में बीमार पड़ जाते थे। गहलोत ने कहा कि उन्होंने अपने तरीके से राज किया, चुनाव जीते और सरकार चलाई। गहलोत सोमवार को जयपुर में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गहलोत ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। ब्यूरोक्रेमी से लेकर भाजपा के नेता और आम जनता तक कह रहे हैं कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही और काम नहीं हो रहे। भाजपा के कई नेता कहने लगे हैं कि कांग्रेस सरकार के समय उनके काम ज्यादा होते थे। इससे सरकार की जनता में बदनामी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव है। एसीबी, पुलिस मुख्यालय और दूसरे विभागों में भी दबाव की स्थिति बनी हुई है। ब्यूरोक्रेसी में चर्चा होने लगी है कि यह सरकार जाने वाली है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery