Tuesday, November, 24,2026

14 नंबर अनाज मंडी व लोहा मंडी रोड पर हादसे रोकने के निर्देश

जयपुर: उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी ने विकास कार्यों में देरी और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समय सीमा से पीछे चल रही परियोजनाओं में तेजी लाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। पीडब्ल्यूडी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सांवरदा-नरैना सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में बजट घोषणाओं, भूमि अवाप्ति, मिसिंग लिंक, अटल प्रगति पथ, एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। वहीं जयपुर के 14 नंबर अनाज मंडी रोड और लोहा मंडी रोड पर लगातार हो रहे हादसों की रोकथाम के लिए मौके पर सुधार करने को कहा। टोडी मोड़ से नींदड़ मोड़ तक जाम का समाधान निकालने और मेट्रो फेज-2 की प्रगति की भी समीक्षा की। दीया कुमारी ने निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण और समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

बाल गृहों के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

बाल अधिकारिता मंत्री दीया कुमारी ने सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक में बाल गृहों के बच्चों को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण देने और उनके व्यक्तित्व विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, बाल देखरेख संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया। समीक्षा में सामने आया कि प्रदेश के 62,121 आंगनबाड़ी केंद्रों में 99.78% नियमित संचालित हैं, जो राष्ट्रीय औसत 95% से बेहतर है। वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 2.53 लाख के लक्ष्य के विकास कार्यक्रमों को गति देने मुकाबले 2.66 लाख लाभार्थी पंजीकृत हुए और 96.79 करोड़ रुपए वितरित किए गए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 5.18 लाख लाभार्थियो तक लाभ पहुंचा। दीया कुमारी ने STRI योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने और निजी संस्थाओं के सहयोग से कौशल के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery