Tuesday, November, 24,2026

नेपाल को 15 हजार करोड़ का विकास सहायता पैकेज

नई दिल्ली: नेपाल के साथ रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए भारत ने बड़ा आर्थिक और कूटनीतिक दांव चला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपए (करीब 15,000 करोड़ भारतीय रुपए) के विकास सहायता पैकेज का ऐलान किया। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ हुई उच्चस्तरीय वार्ता में दोनों देशों ने आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए और भविष्य की साझेदारी का साझा दृष्टिपत्र भी अपनाया। मोदी और शाह ने अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम को जोड़ने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस रेल सेवा से न केवल दोनों देशों के बीच आवागमन आसान होगा, बल्कि रामायण सर्किट पर धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। ऊर्जा और संपर्क से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया तथा 3 अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मोदी ने कहा कि भारत-नेपाल का रिश्ता केवल पड़ोस का नहीं, बल्कि अटूट विश्वास और आपसी निकटता का है। वहीं, शाह ने रिश्तों को हिमालय की तरह अडिग और महासागरों की तरह विशाल बताया।

पैकेज में ऊर्जा क्षेत्र को प्राथमिकता

भारत की ओर से घोषित 24,000 करोड़ नेपाली रुपए के पैकेज में 5,600 करोड़ नेपाली रुपए की अनुदान सहायता और 18,400 करोड़ नेपाली रुपए की ऋण सुविधा शामिल है। अनुदान राशि का इस्तेमाल भूकंप के बाद पुनर्निर्माण और नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में होगा, जबकि ऋण सुविधा ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए दी जाएगी। दोनों देशों ने 669 मेगावाट की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना की आधारशिला भी रखी।

बंदरगाह से IIT तक, सहयोग का दायरा बढ़ा

भारत ने नेपाल को गुजरात के कांडला बंदरगाह के जरिए नया पारगमन मार्ग देने की घोषणा की। बुनियादी ढांचा तैयार होने के बाद ओडिशा के पारादीप बंदरगाह तक भी पहुंच मिलेगी। नेपाल में आईआईटी परिसर, स्टार्टअप इनक्यूबेटर और नवाचार केंद्र स्थापित करने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा पेट्रोलियम पाइपलाइन, रेलवे, पुल और एकीकृत जांच चौकियों के विकास को गति देने का फैसला हुआ।

सीमा विवाद पर भी बातचीत आगे बढ़ेगी

बैठक में लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी से जुड़े लंबित सीमा विवाद का मुद्दा भी उठा। दोनों प्रधानमंत्रियों ने अपने विदेश सचिवों को इस विषय पर काम आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। मई में नेपाल की ओर से विवाद में तीसरे देशों की भूमिका की बात उठने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आया था। अब द्विपक्षीय तंत्र के जरिए समाधान की दिशा में आगे बढ़ने पर जोर दिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery