Tuesday, November, 24,2026

एशिया में भारत की दहाड़, चीन की बादशाहत को सीधी चुनौती !

नई दिल्ली: एशिया की ताकत का समीकरण बदल रहा है और इस बदलाव के केंद्र में भारत है। दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और चीन के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराते हुए भारत ने एशिया में तीसरी सबसे बड़ी ताकत के रूप में अपना दबदबा कायम रखा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स-2026 में भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 अंक पहुंच गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि शीर्ष 10 देशों में भारत ने सबसे ज्यादा सुधार दर्ज किया है। चीन और भारत के बीच शक्ति का अंतर 2018 में इंडेक्स की शुरुआत के बाद अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। संदेश साफ है वैश्विक शक्ति संतुलन में भारत की भूमिका लगातार निर्णायक होती जा रही है।

अमेरिका-चीन के बाद भारत, जापान-रूस पीछे

100 अंकों के पैमाने पर अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 40.5 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। जापान 38.6 और रूस 32.2 अंकों के साथ उससे पीछे हैं। भारत ने 2025 में प्रमुख शक्ति (मेजर पावर) का दर्जा हासिल किया था और इस साल भी इसे बरकरार रखा है। इंडेक्स में 27 देशों और क्षेत्रों की 131 संकेतकों पर परख की गई है।

निवेश में चीन को पछाड़ा, सैन्य क्षमता में पूरे 100 अंक

भारत की ताकत सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं है। वैश्विक निवेश प्रवाह के मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और चीन को पीछे छोड़ चुका है। निवेश आकर्षकता में भी भारत दूसरे नंबर पर है। सैन्य क्षमता के आकलन में भारत को 100 में से 100 अंक मिले हैं। वहीं, 2050 तक जनसांख्यिकीय संसाधनों के मामले में भी भारत ने पूरे 100 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है। आर्थिक दबावों का सामना करने की क्षमता में भारत 68.3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

कूटनीति बनी भारत की बड़ी ताकत

इंडेक्स के मुताबिक, कूटनीतिक प्रभाव भारत का सबसे मजबूत पक्ष है। इस श्रेणी में भारत को 70.3 अंक मिले हैं। राजनयिक मंचों की सदस्यता में भी भारत दो पायदान चढ़कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचा है। आर्थिक संबंधों में सुधार के साथ भारत सातवें स्थान पर पहुंचा है।

मोदी का जलवा... एशिया के दूसरे प्रभावशाली नेता बने

भारत की बढ़ती ताकत का असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व रैंकिंग में भी दिखा है। सर्वेक्षण में मोदी ने तीन स्थान की छलांग लगाई है। 2025 में पांचवें नंबर पर रहे मोदी अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। विशेषज्ञों ने भारत के कूटनीतिक हितों को आगे बढ़ाने में मोदी की प्रभावशीलता को पहले से बेहतर आंका है। भारत की बढ़ती रक्षा साझेदारियां, क्षेत्रीय सक्रियता और मजबूत होते अंतरराष्ट्रीय रिश्ते इस उपलब्धि के अहम आधार है। हालांकि खाड़ी संघर्ष के दौरान भारत के अपेक्षाकृत कम सक्रिय रुख का असर उनकी वैश्विक नेतृत्व छवि पर पड़ा। इसके बावजूद एशिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में मोदी का दूसरे नंबर पर पहुंचना भारत की बढ़ती कूटनीतिक धमक का बड़ा संकेत है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery