Tuesday, November, 24,2026

सर्दी के साथ प्रदूषण का डबल अटैक... जयपुर में AQI @ 272

जयपुर: राजधानी जयपुर में नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम के साथ प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है। सुबह और रात के समय सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है, वहीं दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हो रही। दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। मोमवार को शास्त्री नगर के वायु गुणवत्ता स्टेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 272 और मानसरोवर में 224 दर्ज किया गया, जबकि शहर का औसत AQI 192 रहा। प्रदूषण के चलते कई इलाकों में धुंध भी नजर आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। अगले 24 घंटे जयपुर में आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 27 और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रह सकता है।

फतेहपुर में पारा 4.6 डिग्री

प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। सीकर 7 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नागौर में 8 डिग्री, चूरू में 8.9 डिग्री और वनस्थली में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। फतेहपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री गिरा।

बाड़मेर में दिन का पारा @31.5 डिग्री

रात में सर्दी के बीच प्रदेश में दिन का तापमान अपेक्षाकृत ऊंचा बना हुआ है। बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। पाली के जवाई बांध में 30.4, जैसलमेर और जोधपुर में 30.2 डिग्री तापमान रहा। जयपुर में दिन का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में मौसम शुष्क... बारिश नहीं

बीते 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। किसी भी मौसम केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं की गई। फतेहपुर में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत, सीकर में 83 और जयपुर में 74 प्रतिशत रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery