Tuesday, November, 24,2026

न्यू सांगानेर रोड पर तोड़फोड़ से पहले चढ़ा सियासी पारा

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर तीसरे चरण की तोड़फोड़ की तैयारी के बीच व्यापारी और अन्य प्रभावित लोग लामबंद हो रहे हैं। अब इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप भी बढ़ गया है। पूर्व यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने मौके पर पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। वहीं, स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा ने जेडीए पहुंचकर सचिव गौरव सैनी के समक्ष व्यापारियों का पक्ष रखा। उन्होंने प्रभावितों के दस्तावेज और नक्शों के आधार पर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने के साथ प्रस्तावित तोड़फोड़ पर रोक लगाने की मांग की।

मौके पर पहुंचे शेखावत को व्यापारियों और मकान मालिकों ने अपने दस्तावेज दिखाए। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्रवाई से कई दुकानें और निर्माण प्रभावित हो सकते हैं। लोगों का कहना है कि वे सड़क और अन्य विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन किसी भी कार्रवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, कानूनी अधिकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उनका तर्क है कि बिना सीमांकन और दस्तावेजों की जांच किए तोड़फोड़ करना उचित नहीं होगा। व्यापारियों ने शेखावत से इस मामले में उचित समाधान दिलाने की मांग की।

लिंक रोड के प्रभावित कल मिलेंगे डीआरएम से

उधर, महेश नगर-गोपालपुरा लिंक रोड का मामला भी रेलवे और प्रभावित लोगों के बीच विवाद का विषय बना हुआ है। यहां के व्यापारी और अन्य प्रभावित बुधवार को रेलवे के डीआरएम से मुलाकात करेंगे। वे अधिकारियों के सामने जेडीए के वर्ष 2012-13 के पत्राचार और उस दौरान हुई बैठक का हवाला देते हुए अपना पक्ष रखेंगे। उनका कहना है कि पुराने दस्तावेजों से सड़क और रेलवे की बाउंड्री की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। प्रभावितों की मांग है कि उपलब्ध रिकॉर्ड का परीक्षण कर वास्तविक सीमा निर्धारित की जाए, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो। इस मामले में भी सांसद मंजू शर्मा को ज्ञापन दिया जा चुका है।

हाई कोर्ट के आदेश की अलग व्याख्या

प्रभावित व्यापारियों का कहना है कि हाई कोर्ट ने 19 अगस्त 2026 को दिए आदेश में स्टेट्यूटरी अथॉरिटी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है। उनका तर्क है कि इस आदेश के तहत कार्रवाई से पहले रेलवे को अपनी बाउंड्री 45 फीट पर निर्धारित करनी चाहिए। इसके बाद ही सड़क सीमा और संबंधित निर्माणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। व्यापारियों का मानना है कि रेलवे की सीमा तय हुए बिना कार्रवाई करने से विवाद और बढ़ सकता है। इस संबंध में प्रभावित लोग सांसद मंजू शर्मा को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery