Tuesday, November, 24,2026

नगला भांड के पास झाड़ियों में छिपा KGP-13, हो रही निगरानी

भरतपुर: मध्यप्रदेश के कनो नेशनल पार्क से निकला चीता KGP-13 भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के जंगलों में पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों से उसको गतिविधियां बयाना इलाके में दर्ज की जा रही हैं। सोमवार सुबह करीब 9 बजे उसकी लोकेशन बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर गांव नगला भांड के पास मिली। चोता दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के नजदीक झाड़ियों में छिपा हुआ था।

सूचना मिलते ही राजस्थान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसकी निगरानी शुरू कर दी। डीएफओ चेतन कुमार बीवी ने बताया कि चीता चंबल के बीहड़ों और धौलपुर के जंगलों से होते हुए बंध बारेठा वन क्षेत्र पहुंचा था। शुक्रवार को उसकी मौजूदगी बंध बारेठा के जंगलों में दर्ज की गई। इसके बाद गजनुआ गांव के आसपास भी उसकी गतिविधियां देखी गई। पिछले तीन दिनों से वन विभाग की टीमें लगातार उसकी निगरानी कर रही हैं। चीते के गले में लगे जीपीएस कॉलर के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। बयाना के रेंजर पवन विधूड़ी ने बताया कि सैटेलाइट कॉलर से चीते की लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही है। कूनो नेशनल पार्क से वन विभाग की विशेषज्ञ टीम
भी बयाना पहुंच रही है। मध्यप्रदेश की टीम आगे जो निर्णय लेगी, उसी के अनुसार निगरानी और अन्य कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी बार पहुंचा बंध बारेठा

चीता KGP-13 मई के बाद दूसरी बार बंध बारेठा के जंगलों में पहुंचा है। इससे पहले भी वह इस क्षेत्र में करीब 15 दिन तक रहा था। उस दौरान उसने वन क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में आवाजाही की थी। इस बार भी वह चंबल और धौलपुर के जंगलों से होते हुए भरतपुर जिले में पहुंचा है।

जंगल में अकेले न जाने की अपील

वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों से जंगल में अकेले नहीं जाने, चीते के नजदीक पहुंचने से बचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल चीते की ओर से किसी जानवर का शिकार किए जाने की सूचना नहीं मिली है। वन विभाग की टीमें उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।

उदयपुर में दूसरे दिन भी लेपर्ड का हमला, 5 बकरियों का किया शिकार

उदयपुर। भींडर क्षेत्र के वाणियातलाई गांव में लेपर्ड का आतंक जारी है। उसने लगातार दूसरे दिन हमला कर 5 बकरियों को मार दिया। इससे एक दिन पहले भी लेपर्ड 6 बकरियों का शिकार कर चुका था। दो दिन में 11 बकरियों की मौत से गांव के पशुपालकों में दहशत फैल गई है। घटना रविवार रात रामसिंह के घर के पीछे बने बाड़े में हुई। सोमवार सुबह परिवार के लोग जागे ती बाड़े में खून से सनी बकरियों को देखकर हैरान रह गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर भीडर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया। लगातार दूसरे दिन लेपर्ड के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लेपर्ड अब इंसानों पर भी हमला कर सकता है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और लेपर्ड को जल्द पकड़ने की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery