Wednesday, November, 25,2026

न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई से पहले पट्टों की जांच करेगा जेडीए

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण मामले में प्रभावित निर्माणों पर कार्रवाई से पहले पट्टों और अन्य दस्तावेजों की जांच होगी। जेडीए सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे शेष निर्माणों के दस्तावेजों का परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद ही तय होगा कि किन निर्माणों को अतिक्रमण मानकर कार्रवाई की जानी है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों की आपत्तियों के बीच यूडीएच मंत्री झावर सिंह खर्रा ने मंगलवार को जेडीए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की समीक्षा की। जयपुर स्थित मंत्री के आवास पर हुई बैठक में जेडीए सचिव गौरव सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क चौड़ीकरण के लिए किए गए डिमार्केशन, प्रस्तावित अलाइनमेंट और उसकी जद में आ रहे मकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थिति पर चर्चा हुई।

मंत्री खर्रा ने अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई और प्रभावित लोगों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की जानकारी ली। मंत्री ने जेडीए सचिव और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन निर्माणकर्ताओं के दस्तावेजों की जांच बाकी है, उनके पट्टों और अन्य रिकॉर्ड का परीक्षण कर स्थिति स्पष्ट की जाए। सभी तथ्यों को शामिल करते हुए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। दस्तावेजों की जांच के बाद स्पष्ट होगा कि चौड़ीकरण की प्रस्तावित सीमा में आने वाले कौन से निर्माण वैध हैं और कहां अतिक्रमण है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पट्टाधारकों ने डिमार्केशन पर उठाए सवाल

न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मुख्य आपत्ति पट्टेधारी मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर किए गए डिमार्केशन व सड़क के प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर है। प्रभावित लोगों का कहना है कि पट्टे और अन्य दस्तावेज होने के बावजूद उनके निर्माणों को चौड़ीकरण की जद में लिया जा रहा है। व्यापारियों की मांग है कि कार्रवाई से पहले सभी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच की जाए और सड़क की सीमा व अलाइनमेंट को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए। उनका कहना है कि वैध पट्टों और निर्माणों से जुड़े मामलों का निस्तारण किए बिना कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

राजपाल सिंह शेखावत ने भी उठाया था मुद्दा

इससे पहले पूर्व यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की थी। उन्होंने उनकी समस्याएं और मांगें सुनने के बाद यूडीएच मंत्री खर्रा के सामने भी यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद मंगलवार को खर्रा ने अधिकारियों से पूरे मामले का फीडबैक लिया।

आज फिर होगी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को इस मामले में फिर बैठक करेंगे। इसमें जेडीए और नगर निगम की ओर से की गई दस्तावेजों की जांच तथा रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों की समीक्षा होगी। प्रभावित लोगों की आपत्तियों और सड़क के प्रस्तावित अलाइनमेंट पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में जयपुर शहर के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery