Wednesday, November, 25,2026

8 जिला परिषदों में जोड़-तोड़ का खेल, BAP-RLP के हाथ में चाबी

जयपुर: जिला प्रमुख चुनाव में सबसे ज्यादा दिलचस्प मुकाबला उन आठ जिला परिषदों में होगा, जहां किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों को दूसरे दलों या निर्दलीय सदस्यों का समर्थन जुटाना होगा। इन जिलों में बोएपी और आरएलपी की भूमिका सबसे अहम हो गई है।

भाजपा ने जहां इन जिलों में संख्या का गणित बदलने की रणनीति बनाई है, वहीं कांग्रेस अपने जीते हुए सदस्यों को एकजुट रखने में जुटी है। सबसे दिलचस्प मुकाबला बालोतरा में है। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों के 12-12 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 16 सदस्यों की जरूरत है। आरएलपी के सात सदस्य जिस खेमे में जाएंगे, उसका पलड़ा भारी हो सकता है।
डीडवाना-कुचामन में कांग्रेस के 14, भाजपा के 12 और आरएलपी के नौ सदस्य हैं। यहां भी आरएलपी का समर्थन जिला प्रमुख की कुर्सी का रास्ता तय कर सकता है।

वागड़ में बीएपी के रुख पर टिकी निगाहें

बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूंबर में बीएपी की भूमिका महत्वपूर्ण है। बांसवाड़ा में कांग्रेस के 21 और भाजपा के पांच सदस्य है। बीएपी के 17 सदस्य हैं। बहुमत का आंकड़ा 22 है। कांग्रेस को केवल एक अतिरिक्त सदस्य की जरूरत है, जबकि भाजपा बीएपी के सभी 17 सदस्यों का समर्थन हासिल कर बहुमत तक पहुंच सकती है। कांग्रेस और बीएपी के बीच भी बातचीत की चर्चा है। दोनों दलों के बीच सहमति बनती है तो वागढ़ के चार जिलों में जिला प्रमुख पदों को लेकर नए समीकरण बन सकते हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीएपी साथ चुनाव लड़ चुके हैं। अब सांसद राजकुमार रौत और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत की संभावना से राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है।

डूंगरपुर में भाजपा और बीएपी दोनों के 14-14 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के नौ सदस्य हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 19 है। भाजपा को पांच अतिरिक्त सदस्यों की जरूरत है। बीएपी का समर्थन मिलने पर भाजपा 28 सदस्यों के साथ मजबूत स्थिति में होगी। कांग्रेस की बीएपी का समर्थन मिलता है तो दोनों के 23 सदस्य हो जाएंगे। प्रतापगढ़ में कांग्रेस के 11, भाजपा के सात और बीएपी के सात सदस्य हैं। बहुमत के लिए 13 सदस्य चाहिए। बीएपी का समर्थन मिलने पर दोनों में से कोई भी दल बहुमत तक पहुंच सकता है। सलूंबर में भाजपा के नौ, कांग्रेस के आठ और बीएपी के चार सदस्य हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 11 है। बीएपी के चार सदस्य भाजपा या कांग्रेस, किसी भी खेमे का गणित बदल सकते हैं।

खैरथल-तिजारा और डीग में निर्दलीय-बसपा निर्णायक

डीग में कांग्रेस के 14, भाजपा के 10, निर्दलीय के चार और बसपा का एक सदस्य है। बहुमत का आंकडा 15 है। कांग्रेस को एक सदस्य की जरूरत है, जबकि भाजपा को पांच सदस्यों का समर्थन जुटाना होगा। निर्दलीय और बसपा के सदस्य दोनों दलों के लिए अहम होंगे। खैरथल तिजारा में भाजपा और कांग्रेस दोनों के 10-10 सदस्य हैं। बहुमत के लिए 13 सदस्य चाहिए। तीन निर्दलीय और दो बसपा सदस्य हैं। तीनों निर्दलीय एक साथ किसी एक दल का समर्थन करते हैं तो वह बहुमत तक पहुंच सकता है। बसपा के दो और एक निर्दलीय का समर्थन भी किसी दल के लिए रास्ता खोल सकता है।

बीकानेर में एफआईआर, भरतपुर में सदस्यों को ले जाने का आरोप

चुनाव से पहले राजनीतिक खींचतान भी तेज हो गई है। बीकानेर जिला परिषद चुनाव से ठीक पहले नोखा विधायक सुशीला डूडी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष विशनाराम सियाग और कांग्रेस नेता भंवर कूकणा के खिलाफ जयनारायण व्यास कॉलौनी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। कांग्रेस ने जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग, प्रलोभन और पुलिस-प्रशासन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। भरतपुर में कांग्रेस ने तीन जिला परिषद सदस्यों को उठा ले जाने का आरोप भी लगाया है। पंचायतीराज चुनावों में दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होता। पार्टी व्हिप भी लागू नहीं होता और दूसरी पार्टी का समर्थन करने वा उसमें शामिल होने से सदस्यता समाप्त नहीं होती। इसी वजह से जिला प्रमुख चुनाव में राजनीतिक जोड़-तोड़ की गुंजाइश रहती है।

26 को उप जिला प्रमुख का चुनाव, फिर प्रधान-उपप्रधान की बारी

जिला प्रमुख चुनाव के अगले दिन 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख के चुनाव होंगे। इसके बाद 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रथान और 28 नवंबर की उपप्रधान के चुनाव कराए जाएंगे। यानी अगले चार दिन प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में दांव-पेच और जोड़-तोड़ के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

इन जिलों में नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

जिला प्रमुख चुनाव कई बड़े राजनीतिक परिवारों और नेताओं की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। चूरू में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह दावेदार हैं। यहां जोड़-तोड़ से जिला प्रमुख बनाने में सफलता मिलती है तो इसे राठौड़ की राजनीतिक पकड़ से जोड़कर देखा जाएगा। बीकानेर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी कांग्रेस से दावेदार हैं। पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल की बेटी भी दौड़ में है। झुंझुनू में पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ की पुत्रवधू हर्षिनी कुलहरि और दीक्षा भी दावेदारी में है। दौसा में कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा और पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना दावेदार हैं। अजमेर में भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा की भाभी सुनीता चौधरी का नाम चर्चा में है। बूंदी में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी दावेदार हैं। चित्तोड़गढ़ में निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की पत्नी सुशीला कंवर आक्या और बद्रीलाल जाट की पन्नी रतनी देवी जाट के नाम सामने आए हैं।

नागौर में RLP को पूर्ण बहुमत, बाकी जिलों में कांग्रेस की मजबूत स्थिति

नागीर में आरएलपी के 19, कांग्रेस के 11 और भाजपा के सात सदस्य हैं। 37 सदस्यीय जिला परिषद में बहुमत का आंकड़ा 19 है। ऐसे में आरएलपी अपने दम पर जिला प्रमुख बनाने की स्थिति में है। यह आरएलपी के लिए ग्रामीण राजनीति में बड़ी उपलब्धि होगी। दूसरी तरफ कांग्रेस को 23 जिलों में स्पष्ट बहुमत मिला है। अलवर में कांग्रेस के 33, दौसा में 35, जयपुर में 42, सीकर में 36 और जालोर में 31 सदस्य हैं। इन जिलों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। हालांकि, चूरू में कांग्रेस 21 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े 20 से केवल एक सीट आगे है। ऐसे जिलों में पार्टी को अपने सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती रहेगी। भाजपा को अजमेर, ब्यावर, झालावाड़, पाली और उदयपुर में स्पष्ट बहुमत मिला है। अजमेर में भाजपा के 19, पाली में 19 और उदयपुर में 24 सदस्य हैं। ब्यावर और झालावाड़ में भाजपा बहुमत के न्यूनतम आंकड़े पर है। यहां पार्टी के सामने सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery