Wednesday, November, 25,2026

किसी ने खुद छोड़ा ठिकाना, किसी पर जड़ा ताला... अब JDA की बारी

जयपुर: सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद लगाए बैठे कोचिंग संचालकों को झटका लगने के बाद जेडीए ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गोपालपुरा बाईपास की रिहायशी कॉलोनियों में चल रहे कोचिंग संस्थानों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

जेडीए का सर्वे पूरा हो चुका है और अब सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शेष संस्थानों को निशाने पर लिया जाएगा। अब तक 57 कोचिंग संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी है, जबकि करीब दो दर्जन संचालक जेडीए की कार्रवाई से पहले ही अपने परिसर खाली कर चुके हैं, ऐसे में जिन संस्थानों ने अब तक कब्जा नहीं छोड़ा है, उनके यहां कभी भी जेडीए की टीम पहुंच सकती है। जेडीए ने करीब 134 कोचिंग संस्थानों को जेडीए एक्ट की धारा 32 और 34 के तहत नोटिस जारी किए थे। इनमें रिहायशी परिसरों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियां बंद कर संस्थान दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कई संचालक संस्थान चलाते रहे।

अब प्रवर्तन शाखा ने सर्वे पूरा कर लिया है। ऐसे में नोटिस की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर सीलिंग के साथ नियमानुसार अन्य कार्रवाई भी हो सकती है। साफ है कि अब जेडीए की कार्रवाई केवल नोटिस तक सीमित रहने वाली नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने सीलिंग हटाने का आदेश देने से किया इनकार

गौरतलब है कि कोचिंग संचालकों ने सीलिंग हटाने और कार्रवाई से राहत दिलाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने सीलिंग हटाने का आदेश देने से इनकार कर दिया। अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई में भी हस्तक्षेप नहीं किया। कोर्ट के रुख से साफ हो गया कि रिहायशी इलाकों में नियमों के विपरीत चल रही व्यावसायिक गतिविधियों और अनधिकृत निर्माणों को राहत नहीं मिलने वाली। हालांकि, प्रभावित पक्षों को अपीलीय प्राधिकरण, ट्रिब्यूनल या हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखने की छूट दी गई है। सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद जेडीए के लिए आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट में तीन शपथ पत्र, अब जमीनी कार्रवाई की बारी

जेडीए आयुक्त की ओर से 10 सितंबर, 15 सितंबर और 15 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में तीन शपथ पत्र पेश किए गए थे। इनमें नोटिस जारी करने से लेकर सीलिंग तक की कार्रवाई का ब्योरा दिया गया था। अब प्रवर्तन शाखा का सर्वे पूरा होने के बाद अगला कदम उठाने की तैयारी है। जिन संस्थानों ने खुद परिसर खाली कर दिए, वहां कार्रवाई की जरूरत नहीं रही, लेकिन शेष संस्थानों पर जेडीए का शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। आने वाले दिनों में गोपालपुरा बाईपास की रिहायशी कॉलोनियों में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery